February 23, 2026
Salman-khan-3-2025-12-b6a83f0e7d963894d0c33ec759e07963-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

‘बिग बॉस 19’ 49वें हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर आया है. ‘बिग बॉस 19’ ने इस हफ्ते में 2.2 टीवीआर हासिल किए. ‘बिग बॉस 19’ लगभग 3 महीने चला और यह पहली बार था जब यह शो नंबर पर रहा. शो को इतने व्यूज मिलने की वजह लोग पवन सिंह को बता रहे हैं. हालांकि, ग्रैंड फिनाले इवेंट कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे समेत कई सेलेब्स आए थे.

न सलमान खान, न गौरव खन्ना, इस स्टार की वजह से नंबर 1 बना 'बिग बॉस 19'!‘बिग बॉस 19’ को सलमान खान ने होस्ट किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @biggbosscolors.tv)

मुंबई. ‘बिग बॉस 19’ हिट साबित हुआ. ग्रैंड फिनाले वीक टॉप रहा. इस साल की 49वीं टीवी टीआरपी लिस्ट में यह टॉप पर है. इसने ‘अनुपमा’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ जैसे नंबर एक पर रहने वाले शोज को पीछे छोड़ दिया है. ‘बिग बॉस 19’ ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. पिछले वीकेंड को फिनाले एपिसोड प्रसारित हुआ, जिससे शो की व्यूअरशिप पर खासा असर पड़ा. इस रियलिटी शो ने 2.2 टीवीआर हासिल की.

‘बिग बॉस 19’ इस साल अगस्त के आखिरी में शुरू हुआ था. शो में गौरव खन्ना, अश्नूर कौर समेत कई टीवी बड़े कलाकार और अन्य कई पॉपुलर हस्तियां शामिल हुई थी. शुरू से ही इसका बज बना हुआ था, लेकिन शो कभी भी टीवी टीआरपी लिस्ट में टॉप पर नहीं आया. लेकिन ग्रैंड फिनाले पर इसने सबसे ज्यादा व्यूज हासिल किया. इसे बंपर टीआरपी मिली. ग्रैंड फिनाले वीक पर इतने व्यूज कैसे मिले. इसका क्रेडिट कई लोगों ने पवन सिंह को दिया.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks