February 23, 2026
22-2025-11-a1d9c3ce7f9a959a68e2b43995d50d3b-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने साल 2023 में शादी रचाई थी. अब दोनों बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं. दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल ने यह खबर फैंस के साथ शेयर की है. रणदीप हड्डा और लिन लैशराम ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है और साथ ही पोस्ट के जरिए गुड न्यूज भी बताई है. दोनों शादी के 2 साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

पिता बनने वाले हैं रणदीप हुड्डा, प्रेग्नेंट हैं पत्नी लिन लैशरामरणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम से साल 2023 में रचाई थी शादी.

नई दिल्ली. रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. अब दोनों के घर में बहुत जल्द किलकारी गूंजने वाली है. खास बात है कि रणदीप और लिन 29 नवंबर को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं और दोनों ने दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर जल्द ही माता-पिता बनने की खुशखबरी दी है. रणदीप और लिन ने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने नन्हे मेहमान के आने की बात कही है.

शनिवार को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो के साथ गुड न्यूज शेयर की. तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों जंगल में अलाव के पास बैठे हैं और कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दो साल का प्यार, रोमांच, और अब एक नन्हा मेहमान आने वाला है.’ कपल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें खुशखबरी के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks