Last Updated:
रुक्मिणी वसंत जल्द ही यश की टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस की 3 साल पुरानी एक फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है जिसको देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कई साल से बेंगलुरू के रहने वाले फोटोग्राफर को डेट कर रही हैं.
रुक्मिणी वसंत और सिद्धांत नागनई दिल्ली. रुक्मिणी वसंत जल्द ही रिलीज होने वाली यश की टॉक्सिक में नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस ने पिछले साल आई अपनी फिल्म कांतारा चैप्टर 1 से भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. रुक्मिणी वसंत कांतारा चैप्टर 1 में यश के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म में उन्होंने अपने शानदार अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी थी और अब एक्ट्रेस टॉक्सिक में अपने लुक के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में हैं. एक्ट्रेस की एक 3 तीन साल पुरानी फोटो सामने आई है जिसके बाद से उनके रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा हो रही है.
रुक्मिणी वसंत की फोटोग्राफर सिद्धांत नाग के साथ एक कई साल पुरानी फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लग रहे हैं. अभी तक दोनों में से किसी ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन नेटिजेंस कयास लगा रहे हैं कि शायद कपल डेट कर रहा है.
एक्ट्रेस की वायरल हो रही फोटो

रुक्मिणी वसंत और सिद्धांत नाग
3 साल पुरानी फोटो पर हो रही चर्चा
वायरल हो रही इस तस्वीर में रुक्मिणी अपने दोस्त सिद्धांत के कंधे पर सिर रखकर, उनका हाथ थामे कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं. सिद्धांत ने यह फोटो 12 जून 2023 को शेयर की थी. इससे पहले, 2022 में रुक्मिणी के जन्मदिन पर उन्होंने एक प्यारा सा मैसेज लिखा था, ‘एश्टु. एश्टु. एश्टु? साकाश्टु. हैप्पी बर्थडे रुक्मिणी वसंत तुम्हारा साल हंसी, स्नैक्स और मस्ती (मेरे साथ) से भरा रहे.’
एक्ट्रेस के दोस्त सिद्धांत बेंगलुरु में रहते हैं, जो रुक्मिणी का भी होमटाउन है. दोनों की तस्वीरें और सोशल मीडिया पर बातचीत देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा कुछ है. हालांकि, रुक्मिणी ने अपनी पर्सनल लाइफ पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है.
फिलहाल रुक्मिणी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के बाद वह ‘टॉक्सिक: फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में मेलिसा के किरदार में नजर आएंगी. डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे रुक्मिणी की एक्टिंग में सबसे ज्यादा उनकी समझदारी पसंद है. वह सिर्फ एक्टिंग नहीं करतीं, बल्कि हर चीज को समझती हैं. वह सवाल पूछती हैं, इसलिए नहीं कि उन्हें निर्देशन पर शक है बल्कि इसलिए कि वह जिज्ञासा रखती हैं.’
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
