February 23, 2026
c75e901193342437782463f1c7ae799b1769075833096975_original.jpg
Spread the love


बांग्लादेश क्रिकेट के खुद के हाथ तो साफ नहीं हैं, लेकिन वो भारत पर आरोप लगाता आ रहा है. दरअसल टी20 वर्ल्ड कप वेन्यू चेंज मामले के बीच बांग्लादेश क्रिकेट में एक और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 21 जनवरी को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2025-26) के दूसरे क्वालीफायर मैच में सिल्हट टाइटंस को राजशाही वॉरियर्स के हाथों 12 रनों से करीबी हार मिली. टाइटंस टीम के एक पूर्व अधिकारी ने बहुत बड़े आरोप लगाते हुए कहा है कि मैच फिक्सिंग की वजह से सिल्हट टाइटंस दूसरा क्वालीफायर मैच हारी है.

BPL पर मैच फिक्सिंग का दाग

सिल्हट टाइटंस टीम के सलाहकार फहीम अल चौधरी ने अपनी टीम के BPL 2025-26 से बाहर होने के बाद मैच फिक्सिंग का दावा किया. वो अपनी टीम की हार के बाद भावुक हो गए थे, इसी बीच मीडिया के समक्ष उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के कुछ देर बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से खुलासा किया कि टीम के एक सदस्य ने खुद को बेच दिया था.

मैच फिक्सिंग, टीम को धोखा दिया

फेसबुक पर एक लाइव सेशन के दौरान फहीम अल चौधरी ने कहा, “आज का मैच दागदार था. मुझे विश्वसनीय जानकारी मिली है कि मैच में शामिल एक खिलाड़ी ने खुद को बेच दिया. उसने हमसे झूठ बोला और सिल्हट टाइटंस को धोखा दिया. उसने सिल्हट के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया. उसे ऐसा करने की कोई आवश्यकता नहीं थी. वो मुझे बता सकता था कि उसे कितने पैसों की जरूरत थी, जिसकी हम व्यवस्था कर सकते थे. इस सच ने मुझे झकझोर कर रख दिया है.”

मैच में क्या हुआ?

दूसरे कवालीफायर मैच में राजशाही वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 165 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए सिल्हट टाइटंस ने 13 ओवरों में 4 विकेट खोकर 106 रन बना लिए थे. उसे 42 गेंद में 60 रनों की जरूरत थी, जो टी20 क्रिकेट में आसानी से बन सकते हैं. मगर इसके बाद टाइटंस की टीम बिखर गई. 16.3 ओवर से लेकर 17.3 ओवर तक, सिल्हट टाइटंस की टीम ने तीन विकेट खो दिए थे. अंत में उसे 12 रनों की हार झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

BCB की खिलाड़ियों से मीटिंग में होगा टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर फैसला, ICC वोटिंग में भी पड़ी मार!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks