February 23, 2026
yami-gautam-husband-name-2025-12-f1b48c38a257be0b1b1d5062d6959b9f-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड सितारे अब पार्वती पॉल राव, वेदविद, क्लिन कारा, सरायाह, वायु जैसे अनूठे नाम अपने बच्चों के लिए चुन रहे हैं. वे उन माता-पिता के लिए भी प्रेरणा है जो अपने बच्चों के लिए अच्छे नाम खोज रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

फिल्मी सितारों के बीच अनूठा क्रेज, भगवान के नाम पर रख रहे बच्चों के नामफिल्मी सितारों के बच्चों के अनूठे नाम.

नई दिल्ली: बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में बहुत ही सकारात्मक बदलाव देखा गया है कि फिल्मी सितारे अब फैंसी या वेस्टर्न नामों के बजाय संस्कृत, वैदिक और आध्यात्मिक अर्थों वाले नामों को तवज्जो दे रहे हैं. खासकर, राजकुमार राव और पत्रलेखा का अपनी बेटी का नाम ‘पार्वती पॉल राव’ रखना, उनकी अपनी जड़ों के प्रति सम्मान को दर्शाता है. यह नाम न केवल पारंपरिक है, बल्कि शक्ति और संयम का भी प्रतीक है.

फिल्मी सितारे देवी-देवताओं के नाम जैसे पार्वती, वामिका (दुर्गा), देवी, अभय (शिव) जैसे नाम रख रहे हैं. यामी गौतम और आदित्य धर ने अपने बेटे का नाम वेदविद रखा है. यह नाम न केवल सुनने में अनोखा है, बल्कि यह दर्शाता है कि आज की पीढ़ी भी प्राचीन शास्त्रों के ज्ञान को सम्मान देना चाहती है.

स्टारकिड के नाम को लेकर खास क्रेज
रामचरण-उपासना ने अपने बच्चे का नाम क्लिन कारा रखा है. ‘ललिता सहस्रनाम’ से प्रेरित यह नाम आध्यात्मिक जागृति और ऊर्जा का गहरा मैसेज देता है. कियारा-सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का नाम सरायाह रखा है जो हिब्रू मूल का है, जो ‘राजकुमारी’ के अर्थ के साथ एक ग्लोबल अपील रखता है. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, सोनम कपूर और आनंदा आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है, जो पवन देव का एक नाम है. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम वियान है, जो भगवान श्रीकृष्ण का नाम है. जूनियर एनटीआर के बेटे का नाम ‘अभय’ है, जो भगवान शिव का एक नाम है. अमाला पॉल ने लाडले का नाम इलई रखा है, जो तमिल में कार्तिक देव का नाम है.

सितारों के बच्चों के अनूठे नाम
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने अपने एक बेटे का नाम रुद्रोनील रखा, जिसका अर्थ ‘शिवा’ है. वहीं, दूसरे बेटे का नाम ‘दैविक’ रखा, जिसका मतलब ‘देवता की शक्ति’ होता है. अरबाज खान और शूरा खान की बेटी का नाम सिपारा है. यह अरबी और फारसी मूल का नाम है, जो कुरान में पवित्रता, मार्गदर्शन और आध्यात्मिक गहराई का प्रतीक है. अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी का नाम इवारा है, जिसका अर्थ ईश्वर का उपहार है. वरुण धवन और नताशा दलाल की बेटी का नाम लारा है. यह नाम लैटिन, ग्रीक और रूसी मूल का है, जिसका मतलब ‘सुंदर.’ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह है. ‘दुआ’ का मतलब ‘प्रार्थना’ है.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

फिल्मी सितारों के बीच अनूठा क्रेज, भगवान के नाम पर रख रहे बच्चों के नाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks