April 10, 2026
aa3fdbb55c5a85b86677f1c7e3c0121017716444258661212_original.jpg
Spread the love


आज टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच है, जो शाम 7 बजे से आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. सुपर-8 के इस मुकाबले से पहले शाहिद अफरीदी ने जोर दिया कि बाबर आजम को ओपन करना चाहिए. उन्होंने सईम अयूब को लेकर कहा कि वह पिछले काफी समय से ओपनिंग करते हुए प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. अफरीदी अपनी टीम पर भड़के और यहां तक कह डाला कि अगर पहले से सोचकर गए थे कि बाबर को चौथे नंबर पर खिलाना है तो फिर आप पाकिस्तान से ही हारकर टूर्नामेंट में खेलने गए हैं.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने ये बातें समा टीवी के एक शो पर कहीं. उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है. अफरीदी ने कहा, “ठीक है कि आकिब जावेद वगैरह ने आपको टीम बनाकर दे दी. मैं वैसे किसी एक को ब्लेम नहीं करता. लेकिन मैं समझता हूं कि आप विरोधी टीम देखकर, पिच देखकर, स्थिति देखकर अपनी टीम उतारते हैं, लेकिन अगर आपने पाकिस्तान में ही बैठकर सोच लिया था कि बाबर आजम चौथे नंबर पर खेलेगा तो इसका मतलब है कि आप पाकिस्तान से ही हारकर चले गए हैं.”

अफरीदी ने आगे कहा, “अगर हम सईम अयूब के 40-50 मैच पिछले देखें तो मुश्किल से 2-4 या 5 मैचों में परफॉर्म किया उसने. तो हमारे जहन में होना चाहिए था कि अगर ये लड़का लगातार प्रदर्शन नहीं कर रहा तो बाबर आजम का इस्तेमाल करेंगे वहां पर. आपको सोचना चाहिए कि अयूब की परफॉरमेंस हो नहीं रही, जो टीम के लिए जरुरी है और हमारे पास पीछे बैकअप है. हमारे पास एक सीनियर खिलाड़ी के रूप में बाबर आजम मौजूद है. बाबर आजम चौथे नंबर का बल्लेबाज नहीं है, अगर आप पाकिस्तान से ही ये सोचकर गए हो तो आप हार गए हो.”

शाहिद अफरीदी ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 2-3 मैचों में अगर सईम अयूब परफॉर्म नहीं कर रहे तो आपको बाबर आजम से ओपन करवा लेना चाहिए था. बता दें कि पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच गया है, इस ग्रुप में उसकी पहली भिड़ंत आज न्यूजीलैंड के साथ है. आगे उन्हें इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ खेलना है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कैसा है अयूब का प्रदर्शन

नीदरलैंड के खिलाफ 24 रन बनाने वाले सईम अयूब ने यूएसए के खिलाफ 19 रन बनाए थे. भारत के खिलाफ वह 6 रन बनाकर आउट हुए और नामीबिया के खिलाफ 14 ही रन बना पाए थे. अभी उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks