Last Updated:
Bigg Boss 19 Written Update Day 104 : ‘बिग बॉस 19’ का फिनाले वीक चल रहा है. इस सीजन के आखिरी दो एपिसोड बचे हैं. बिग बॉस ने घरवालों को उनकी जर्नी दिखाई. आज के एपिसोड में बिग बॉस ने गौरव और फरहाना की जर्नी को दिखाया. दोनों ही अपनी जर्नी देख खुश और भावुक हुए.
‘बिग बॉस 19’ में गौरव, फरहाना और अमाल की जर्नी दिखाई गई.मुंबई. Bigg Boss 19 Written Update Day 104 : बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत ‘वेक अप सिड’ गाने से होती है. फिर तान्या ने अपने नए प्लांट के बारे में बताती हैं, जिस पर प्रणित मजे लेते हैं. कहते हैं इससे खाने की थाली लेनी पड़ेगी. ये सुनकर सब हंसते हैं. वहीं, किचन में फरहाना ने काम के दौरान प्रणित को सॉरी कहा, तो वो हैरान हो गए. प्रणित ने कहा मजाकिया लहजे में कहा कि उन्हें ये शब्द भी बोलने आता है. इसके बाद फरहाना की बनाई रोटी का भी उड़ाते हैं और उसे जेल की रोटी बताते हैं.
फिर बिग बॉस सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाते हैं और बताते कि उनकी जर्नी को दिखाया जाएगा. इसके बाद बिग बॉस ने गौरव खन्ना को सबसे पहले बुलाया. एक डार्क रूम में बेहतरीन लाइटनिंग दिखी. गौरव इसे देखकर खुश हुए. फिर बिग बॉस ने कुछ तस्वीरें दिखाईं और उनकी जर्नी को बताया. फिर गौरव की जर्नी वीडियो दिखाई.
View this post on Instagram
