Last Updated:
Bigg Boss 19 Written Update Day 104: बिग बॉस 19 के आज के एपिसोड की शुरुआत अमाल मलिक की जर्नी से शुरू हुई. फिर प्रणित मोरे और तान्या मित्तल की जर्नी को दिखाया गया. बिग बॉस ने तान्या को एंटरटेनमेंट की देवी कहा, जिससे वह बहुत खुश हुईं.
बिग बॉस ने तान्या और प्रणित की जर्नी को दिखाया.मुंबई. Bigg Boss 19 Written Update Day 104: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत अमाल मलिक की जर्नी से शुरू हुई. इस जर्नी में पहले अमल के दोस्ती भरे पलों को दिखाया गया. जिशान कादरी, बशीर अली और शहबाज संग उनकी बॉन्डिंग और फिर बाद में तान्या संग उनके करीबी रिश्ते की झलक देखने को मिली. तान्या उनकी केयर करती दिखीं. जर्नी में उनके पिता डब्बू मलिक के भावुक पलों को भी दिखाया गया. फिर अमाल के लड़ाई और टास्क को दिखाया गया. अमाल जर्नी देखते-देखते इमोशन हुए.
बिग बॉस 19 की जर्नी देखने के बाद जब वह बाहर आए, तो उन्होंने तान्या से कहा कि मेकर्स ने उन दोनों के रिश्ते को रोमांटिसाइज करने की कोशिश की. उन्हें ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा. अमाल के बाद प्रणित मोरे की जर्नी को दिखाया गया. बिग बॉस ने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि स्टैंअप करना बहुत मुश्किल काम है. जिन लोगों ने उन्हें कहा कि वो जल्दी शो से चल जाएंगे, वो खुद एक-एक करके निकल गए.
View this post on Instagram
