February 23, 2026
siddharth-chopra-2026-01-a7078731f02f2513b4d0b06c93fb282e-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

बॉलीवुड की देसी गर्ल अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सफलता हासिल की, लेकिन उनके भाई कहीं पीछे छूट गए. प्रियंका की मां मधु ने हाल ही में कहा कि सिद्धार्थ को एक्ट्रेस की सफलता और स्टारडम का खामियाजा उठाना पड़ा है. मधु कहती हैं कि आज भी उन्हें अपने बेटे को देखकर अफसोस होता है.

ख़बरें फटाफट

बेटी को बना दिया सुपरस्टार, बेटा के लिए कुछ नहीं कर पाई मां, है अफसोसप्रियंका चोपड़ा के भाई-भाभी

नई दिल्ली.  देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना डंका बजा चुकी हैं. आज एक्ट्रेस ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, लेकिन प्रियंका की सफलता का बोझ उनके भाई सिद्धार्थ को उठाना पड़ा है. एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि उनका सारा ध्यान प्रियंका को एक सफल एक्ट्रेस बनाने पर था और उनके पति काम में व्यस्त रहते थे जिसके चलते वो सिद्धार्थ पर ध्यान नहीं दे पाते थे. मधु चोपड़ा ने बयां कि कैसे माता-पिता की गैरमौजूदगी में सिद्धार्थ का ज्यादातर समय अकेले ही बीता है.

अपने बच्चों के बचपन को याद करते हुए Something Bigger Show पर मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका स्कूल के दिनों में पढ़ाई में काफी अच्छी थीं. उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वो एक्टिंग करेंगी. वो तो कभी फिल्मों में आना भी नहीं चाहती थीं. मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी को प्रोत्साहित कर उसको फिल्मों की तरफ मोड़ा. एक्ट्रेस के शुरुआती करियर का एक किस्सा शेयर करते वो कहती हैं कि मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब जीतने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखना चाहती थीं.

प्रियंका चोपड़ा के हर फेज में साथ थीं मां

एक्ट्रेस अपनी पहली फिल्म को लेकर काफी असहज थीं और यही वजह थी कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हुए उनकी आंखों में आंसू थे. देसी गर्ल ने अपनी पहली फिल्म के पेपर्स को अपने आंसूओं से भिगा दिया था. ऐसे में मधु चोपड़ा को हर वक्त अपनी बेटी के साथ रहना पड़ता था और उनके पति अशोक चोपड़ा अपने काम में बिजी रहते थे. ऐसे में उनके बेटे सिद्धार्थ को सबकुछ अकेले ही संभालना पड़ता था.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks