Last Updated:
बॉलीवुड में हर साल बनने वाली फिल्मों का बजट अक्सर चर्चा का विषय बन जाता है. किसी फिल्म को बड़े पर्दे पर भव्य बनाने के लिए सिर्फ सितारों की फीस ही नहीं, बल्कि सेट डिजाइन, शानदार कॉस्ट्यूम, म्यूजिक, वीएफएक्स और खास लोकेशन्स पर भी करोड़ों रुपये खर्च होते हैं. यही वजह है कि कुछ फिल्मों का निर्माण अपने दौर में बेहद चुनौतीपूर्ण और रोमांचक माना गया. आइए नजर डालते हैं उन फिल्मों पर, जिनका बजट अपने समय में सबको हैरान कर गया.

मुगल-ए-आजम (1960) के. आसिफ के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारतीय सिनेमा की अमर कृति मानी जाती है. दिलीप कुमार और मधुबाला की जोड़ी ने इतिहास और प्रेम को पर्दे पर जीवंत कर दिया. फिल्म के मशहूर गीत “प्यार किया तो डरना क्या” के लिए करीब 15 लाख रुपये का भव्य सेट तैयार किया गया था.

दिलीप कुमार, मधुबाला स्टारर फिल्म मुगल-ए-आजम कुल मिलाकर लगभग 1.5 करोड़ रुपये की लागत उस दौर में एक असाधारण रकम थी, जिसने इस फिल्म को टेकनीक और विजुअली रूप से बेहद खास बना दिया.

देवदास (2002)- संजय लीला भंसाली की यह फिल्म भव्यता और भावनाओं का अनूठा संगम थी. शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की तिकड़ी ने इसे यादगार बना दिया. ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे आलीशान फिल्मों में से एक हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेट तैयार करने में करीब नौ महीने लगे और सिर्फ चंद्रमुखी के कोठे पर ही लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च किए गए. फिल्म का कुल बजट करीब 50 करोड़ रुपये बताया जाता है, जो उस समय के लिहाज से काफी बड़ा था.

बॉम्बे वेलवेट (2015)- अनुराग कश्यप ने इस फिल्म के जरिए 60 के दशक की मुंबई को दोबारा रचने की कोशिश की. रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की शूटिंग कोलंबो में की गई, जहां पुराने बॉम्बे जैसे सेट तैयार किए गए.

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ करीब 120 करोड़ रुपए के बजट और 11 महीने तक चले सेट निर्माण ने इसे उस दौर की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल कर दिया.

प्रेम रतन धन पायो (2015)-सूरज बड़जात्या की यह फिल्म राजसी माहौल और पारंपरिक मूल्यों से भरपूर थी. करीब 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में राजस्थान के भव्य किलों और लोकेशन्स पर शूटिंग के लिए 13 से 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए. सेट और कॉस्ट्यूम इसकी खास पहचान बने.

धुरंधर – पिछले साल रिलीज हुई धुरंधर की सफलता के बाद इसके सीक्वल को लेकर जबरदस्त उत्साह है. आदित्य धर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी यह फिल्म इस साल मार्च में रिलीज होने वाली है और इसे अब तक की सबसे भव्य एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है.
