April 11, 2026
aparshakti-2025-05-a8beded66c83f11f02dc655a1218f1a8-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

अपारशक्ति खुराना अब तमिल सिनेमा में अपनी नई शुरुआत करने जा रहे हैं. फिल्म ‘रूट’ के जरिए वह पहली बार तमिल इंडस्ट्री में नजर आएंगे और इस प्रोजेक्ट को अपने करियर का बेहद खास मौका मान रहे हैं. अपारशक्ति का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए नई चुनौती भी है और नया अनुभव भी. हाल ही में उन्होंने अपने दिल की बात रखी है.

ख़बरें फटाफट

बॉलीवुड से तमिल सिनेमा तक अपारशक्ति की छलांग, ‘रूट’ से करेंगे डेब्यूZoom

कॉमिक अंदाज में छा जाते हैं एक्टर

नई दिल्ली. अपारशक्ति खुराना अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं. उनकी पहली तमिल फिल्म का नाम है ‘रूट’. इस फिल्म में उनके साथ गौतम राम कार्तिक लीड रोल में नजर आएंगे. अपारशक्ति इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और इसे अपने करियर का बेहद खास पड़ाव मान रहे हैं.

अपारशक्ति ने बताया कि उन्होंने डायरेक्टर सूर्यप्रताप की एक वेब सीरीज देखी थी, जिससे वो काफी प्रभावित हुए. उसी के बाद उन्होंने तय किया कि अगर मौका मिला तो उनके साथ जरूर काम करेंगे. ‘रूट’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये फिल्म उनके अब तक के सभी प्रोजेक्ट्स से बिल्कुल अलग है और इस पर काम करने का अनुभव शानदार रहा.

तमिल में काम करना चैलेंजिंग है

तमिल भाषा में काम करना उनके लिए आसान नहीं था. उन्होंने खुलकर माना कि ऐसी भाषा में एक्टिंग करना चुनौती भरा होता है जिसमें आप सोचते नहीं हैं. पहले उन्हें इंग्लिश में सोचना पड़ता था, फिर उसे तमिल में बदलना पड़ता था और उसके बाद सीन परफॉर्म करना पड़ता था. इससे नैचुरल फ्लो पर असर पड़ता था. हालांकि फिल्म शुरू होने से पहले उन्होंने कई वर्कशॉप्स कीं, जिससे उन्हें तमिल समझने और बोलने में काफी मदद मिली.

दर्शकों के लिए कंटेंट अहम है

अपारशक्ति का मानना है कि अब ऑडियंस भाषा से ज्यादा अच्छी कहानी और कंटेंट को अहमियत देती है. उन्होंने कहा कि जब दर्शक हर भाषा की फिल्में पसंद कर रहे हैं तो एक्टर्स, राइटर्स और डायरेक्टर्स को भी अलग-अलग भाषाओं में काम करना चाहिए. उनके मुताबिक ये बदलाव इंडस्ट्री के लिए बहुत रोमांचक है और वो खुद अलग-अलग भाषाओं में काम करने को लेकर काफी उत्साहित हैं.

बता दें कि उन्होंने ये भी बताया कि ‘रूट’ से पहले उन्हें कुछ तमिल फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई. इस बार उन्हें एक बेहतरीन टीम के साथ काम करने का मौका मिला. साथ ही उनके पास एक और तमिल प्रोजेक्ट भी है. अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए अपारशक्ति ने बताया कि वो इन दिनों अपनी पहली एक्शन फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की शूटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा इस साल उनकी फिल्म ‘बदतमीज गिल’ भी रिलीज होगी. ये एक पंजाबी परिवार की कहानी है, जिसमें वो और वाणी कपूर भाई-बहन के रोल में नजर आएंगे. परेश रावल और शीबा चड्ढा उनके माता-पिता का किरदार निभाएंगे.

फिल्म ‘रूट: रनिंग आउट ऑफ टाइम’ को सूर्यप्रताप एस ने लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे वेरस प्रोडक्शंस के बैनर तले शेख मुजीब, राजाराजन ज्ञानसंबंदम, संजय शंकर और धनिष्ठा फर्नांडो ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में अपारशक्ति और गौतम राम कार्तिक के अलावा नारायण, भव्य त्रिखा, वाई जी महेंद्र, पावनी रेड्डी, लिंगा और आरजे आनंदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

बॉलीवुड से तमिल सिनेमा तक अपारशक्ति की छलांग, ‘रूट’ से करेंगे डेब्यू



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks