February 24, 2026
28d5dde711ae021cf706bc66ba94e86817652003018711212_original.jpg
Spread the love



भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 5 मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार, 9 दिसंबर से शुरू हो रही है. इससे पहले टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका और वनडे सीरीज भारत ने अपने नाम की, अब देखना होगा टी20 में कौन बाजी मारता है. भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव और प्रोटियाज टीम की कमान एडन मार्क्रम के हाथों में होगी. यहां हम आपको क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की जानकारी दे रहे हैं. साथ में जानिए सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 प्लेयर्स कौन हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर सभी की नजरें रहेंगी, जो सैयाद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं. मेहमान टीम की रणनीति में प्रमुख अभिषेक को जल्दी आउट करना होगा, क्योंकि अगर ये पूरा पॉवरप्ले भी खेले तो उनके लिए मुश्किल हो जाएगी.

भारतीय गेंदबाजी यूनिट में जसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है, जो वनडे सीरीज में नहीं थे. वरुण चक्रवर्ती भी दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करेंगे. शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की भी वापसी हो रही है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अभी तक कुल 31 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. 18 मैच भारत और 12 दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं. दोनों के बीच भारत में खेला गया आखिरी टी20 दक्षिण अफ्रीका ने जीता था, जो इंदौर (अक्टूबर, 2022) में हुआ था. हालांकि ये सीरीज का आखिरी मैच था और भारत ने इसे 2-1 से अपने नाम किया था.

  • कुल मैच- 31
  • भारत ने जीते- 18 
  • दक्षिण अफ्रीका ने जीते- 12 
  • बेनतीजा- 1

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 में सबसे ज्यादा रन (टॉप-5)

  1. डेविड मिलर- 524 
  2. रोहित शर्मा- 429 
  3. विराट कोहली– 394 
  4. सूर्यकुमार यादव- 372 
  5. क्विंटन डी कॉक- 351

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 में सबसे ज्यादा विकेट (टॉप-5)

  1. अर्शदीप सिंह- 18
  2. केशव महाराज- 15 
  3. भुवनेश्वर कुमार- 14 
  4. वरुण चक्रवर्ती- 12 
  5. रविचंद्रन अश्विन- 11

कहां देखें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मंगलवार, 9 दिसंबर को शाम 7 बजे से खेला जाएगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks