March 22, 2026
manish-2026-03-b09b7a7c71f9b48ba201c83472155e8a-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. शुक्रवार को सांताक्रूज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया गया. इस दौरान करण जौहर, उर्मिला मातोंडकर, मलाइका अरोड़ा, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख समेत कई सितारे श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

ख़बरें फटाफट

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन,अंतिम संस्कार में पहुंची कई हस्तियांZoom

गुरुवार शाम मनीष मल्होत्रा की मां का निधन हो गया था.

नई दिल्ली. मशहूर फैशन डिजाइनर और प्रोड्यूसर मनीष मल्होत्रा के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट गया है. बीती शाम को उनकी मां का निधन हो गया है. शुक्रवार को सांताक्रूज श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मुश्किल समय में डिजाइनर को सांत्वना देने के लिए फिल्म जगत के कई लोग वहां पहुंचे.

शमशान घाट के बाहर कई स्टार्स दिवंगत को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इनमें करण जौहर के साथ-साथ उर्मिला मातोंडकर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, डेविड धवन, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख, मलाइका अरोड़ा, करण ठक्कर, फ्रेडी दारूवाला, निधि दत्ता, सोफिया चौधरी, विजय वर्मा, डेविड धवन, मोहित मारवाह आदि भी पहुंचे.

इससे पहले, फिल्म जगत के कई जाने-माने लोग मनीष मल्होत्रा के घर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर चुके थे. बॉलीवुड जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके घर पहुंचते हुए देखा गया. इसके अलावा, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी भी उनके घर पर मिलने पहुंचे थे.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks