March 26, 2026
Rajinikanth-dhurandhar-2026-03-9cb7d3963c37071aa003ff20acde60d7-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

रजनीकांत ने हाल में ‘धुरंधर 2’ की तारीफ की थी और आदित्य धर को एंटरटेनमेंट का बाप बताया. इसके बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो राह है, जो 1999 के करगिल युद्ध के दौरान फंडरेजिंग इवेंट का है. इवेंट में रजनीकांत ने बताया था कि उनके बड़े भाई नागेश्वर राव भारतीय सेना में थे और 1965 के युद्ध में शहीद हुए थे.

ख़बरें फटाफट

'मुझे पता है वॉर क्या है', 'धुरंधर 2' की तारीफ के बाद रजनीकांत का वीडियो वायरलZoom

रजनीकांत के बड़े भाई सेना में थे, जो शहीद हुए. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/AiEnhance)

मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ की. ‘धुरंधर 2’ में भारत के एक काल्पनिक सीक्रेट ऑपरेशन को दिखाया गया है, जिसमें पाकिस्तान में एक आतंकी संगठन को खत्म करने की कहानी है. फिल्म की तारीफ के रजनीकांत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो 1999 में हुए कारगिल युद्ध के दौरान का है. यह वीडियो एक क्रिकेट मैदान का है. क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद एक इवेंट हुआ जिसमें रजनीकांत, तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री एम करुणानिधि समेत कई बड़े नेता और अधिकारी शामिल हुए और सेना-युद्ध से प्रभावित लोगों के लिए फंड डोनेशन का उनाउंसमेंट किया.

 रजनीकांत ने  साल 1999 में हुए फंडरेजिंग इवेंट में कहा ने बताया कि उनके बड़े भाई नागेश्वर राव सेना में थे और 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1999 के करगिल युद्ध के दौरान, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि ने सशस्त्र बलों की मदद के लिए करगिल राहत कोष शुरू किया था. तमिलनाडु ने इस कोष में 30 करोड़ रुपये का योगदान दिया था, जिसमें रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने दान दिया था.

रजनीकांत ने इस फंडरेजिंग इवेंट में कहा था, “व्यक्तिगत रूप से, मुझे पता है कि युद्ध क्या होता है. मेरे बड़े भाई नागेश्वर राव सेना में थे. वह 1965 के भारत-पाक युद्ध में शामिल थे. वह घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सैनिकों से ज्यादा उनके परिवार वाले सबसे ज्यादा पीड़ित होते हैं. मैं यह अपनी निजी जिंदगी से जानता हूं. हम कभी भी उनके बलिदान और दर्द की भरपाई नहीं कर सकते.”

रजनीकांत ने किया ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू

रजनीकांत का यह वीडियो तब सामने आया जब उन्होंने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की और इसे ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’ बताया. रजनीकांत ने एक्स पर लिखा, “क्या फिल्म है… ‘धुरंधर 2’. आदित्य धर बॉक्स ऑफिस का बाप !!! रणवीर और पूरी टीम को ढेरों बधाई. हर भारतीय को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. जय हिंद.”

आदित्य धर ने रजनीकांत का जताया आभार

रजनीकांत की इस तारीफ पर आदित्य धर ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “सर, हम सबने ‘मनोरंजन’ का पैमाना सिर्फ एक ही रखा है, और वो हैं आप. हमें दशकों से सीटी बजाना, हंसना, रोना और खुद को बड़ा महसूस कराना सिखाया है और आज भी उसी अंदाज और स्वैग के साथ कर रहे हैं, ये जादू है. इसलिए जब आप ‘धुरंधर 2’ को ‘मस्ट वॉच’ कहते हैं, तो यह मेरे लिए सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार’ पल है. ऐसा लगता है जैसे जिसने हमें बड़ा सपना देखना सिखाया, उसी से आशीर्वाद मिल गया. शब्दों से परे आभार, सर. यह सीधा दिल में उतर गया. जय हिंद.”

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks