April 9, 2026
salman-khan-anant-ambani-2026-04-788f8163a6471705bdfdee7492335757-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे हैं. शाहरुख खान, रणवीर सिंह जैसे सितारे जश्न में शामिल हुए. अब सुपरस्टार सलमान खान ने अनंत अंबानी को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे अनंत को अपना छोटा भाई बता रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. जामनगर में भव्य बर्थडे सेलिब्रेशन में सलमान खान के अलावा कई बड़े सितारे शामिल हुए. सलमान का 90s का एयरपोर्ट लुक भी काफी चर्चा में रहा.

ख़बरें फटाफट

'मेरे छोटे भाई', अनंत अंबानी के बर्थडे पर सलमान खान का इमोशनल पोस्टZoom

अनंत अंबानी के लिए सलमान खान का प्यार और सम्मान. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान ने अनंत अंबानी के बर्थडे पर उनके प्रति खुलकर प्यार और सम्मान जताया. उन्होंने अनंत अंबानी के साथ फोटोज शेयर करते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़कर सोशल मीडिया पर हर कोई इमोशनल हो रहा है. ग्रैंड सेलिब्रेशन के बीच सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अनंत के लिए एक बहुत ही प्यारा और दिल छू लेने वाला नोट लिखा. उन्होंने अनंत को न सिर्फ सबसे दयालु और निस्वार्थ इंसान बताया, बल्कि उन्हें अपना ‘छोटा भाई’ कहकर पुकारा. सलमान ने साथ में कुछ ऐसी अनदेखी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिनमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं. तस्वीरों में दिख रही गर्मजोशी ने फैंस का दिल जीत लिया और लोगों ने सलमान खान की सादगी और उनके गहरे रिश्तों की जमकर तारीफ की.

जामनगर का बर्थडे सेलिब्रेशन किसी फिल्म अवॉर्ड फंक्शन से कम नहीं रहा. सलमान खान के अलावा शाहरुख खान, रणवीर सिंह, राम चरण और अनन्या पांडे जैसे बड़े सितारे इस पार्टी की रौनक बढ़ाने पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सलमान खान के उस लुक की हुई, जिसमें वो 8 अप्रैल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे. सलमान का वो अंदाज फैंस को सीधा 90 के दशक की याद दिला गया. भाईजान का यह नया हेयरस्टाइल और स्वैग देखकर लोग कयास लगाने लगे हैं कि शायद यह उनकी आने वाली किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा है. सितारों से सजी महफिल में सलमान की मौजूदगी ने चार चांद लगा दिए और यह इवेंट हाल के दिनों की सबसे चर्चित पार्टी बन गई.

(फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)

‘मातृभूमि’ की रिलीज का इंतजार
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘मातृभूमि’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं. फिल्म को अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं और फैंस इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा, भाईजान ने साउथ के बड़े प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ भी हाथ मिलाया है, जिसमें उनके साथ नयनतारा नजर आ सकती हैं. कुल मिलाकर, सलमान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव हैं, लेकिन अनंत अंबानी के लिए उनकी यह दिल से लिखी गई पोस्ट बताती है कि वे काम के साथ निजी रिश्तों को भी तवज्जो देते हैं और दोस्तों-करीबियों के साथ जुड़ने का मौका निकाल ही लेते हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks