March 13, 2026
a2ee7020c8f36791b846e83773ccc43e1772276735775143_original.jpg
Spread the love


जम्मू-कश्मीर ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. 67 साल बाद जम्मू-कश्मीर ने यह बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस ऐतिहासिक जीत के बाद जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी जश्न में डूब गए. खिलाड़ियों ने मैदान पर ही ऐतिहासिक जीत का जोरदार जश्न मनाया. चैंपियन बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने मैदान पर ही भांगड़ा किया. यहां तक अधिकार भी डांस करते दिखे. 

जम्मू-कश्मीर की जीत तय हो चुकी थी, क्योंकि पहली पारी में वे आगे थे. ऐसे में मैदान पर ढोल का इंतजाम किया गया था. मैच खत्म होते ही ढोल बजाने वाले मैदान पर खिलाड़ियों के बीच में आ गए और जश्न में चार चांद लग गया. जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी भी इस ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूब गए. स्टैंड्स में उन्होंने भी डांस किया. 

67 साल में पहली बार चैंपियन बना जम्मू-कश्मीर

फाइनल मुकाबले में जम्मू कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए थे. इसके जवाब में कर्नाटक की टीम अपनी पहली पारी में 293 रन ही बना सकी. इस तरह से जम्मू कश्मीर को पहली पारी में 291 रनों की विशाल बढ़त मिली. इसके बाद भी जम्मू-कश्मीर ने कर्नाटक को फॉलोआन नहीं दिया. जम्मू-कश्मीर खुद खेलने आई और दूसरी पारी में 4 विकेट पर 342 रन बनाए. फिर दोनों टीम के कप्तान मैच को ड्रॉ करने पर सहमत हो गए और इस तरह से जम्मू कश्मीर पहली बार चैंपियन बना. यह जम्मू कश्मीर का पहला रणजी ट्रॉफी का खिताब है, जो इस टीम के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. जम्मू कश्मीर ने इस तरह से रणजी ट्रॉफी जीतने का 67 साल का लंबा इंतजार भी खत्म कर दिया है.

जम्मू-कश्मीर के लिए फाइनल में शुभम पुंडीर (Shubham Pundir) ने पहली पारी में 121 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए. इसके अलावा यावर हसन ने 88 रन बनाए. कप्तान पारस डोगरा ने 70 और अब्दुल समद ने 61 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में पहली पारी में जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी डार ने 5 विकेट चटकाए. दूसरी पारी में चैंपियन टीम के लिए कामरान इकबाल ने 160 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा साहिल लोत्रा ने 101 रन बनाए. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks