Last Updated:
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज जारी है. फिल्म सिनेमाघरों में तबाही मचा रही है और इसके बीच ही किसी ने धुरंधर 2 का लो-क्वालिटी पाइरेटेड वर्जन यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था. जैसे ही फैंस तक ये खबर पहुंची, लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर डायरेक्टर से इसकी शिकायत की जिसके बाद ये पाइरेटेड वर्जन डिलीट करा दिया गया.

‘धुरंधर 2’ लीक हो गई थी.
नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. लेकिन जहां एक तरफ फिल्म ताबडतोड़ कलेक्शन कर रही है. वहीं दूसरी तरफ धुरंधर 2 यूट्यूब पर लीक हो गई. फिल्म का लो-क्वालिटी पाइरेटेड वर्जन यूट्यूब पर लीक हो गया था जिसके बाद फैंस के बीच हड़कंप मच गया. लोगों ने इसपर रिएक्ट करते हुए सोशल मीडिया पर आदित्य धर से इसकी शिकायत की और सख्त से सख्त एक्शन की मांग की.
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक यूट्यूब चैनल ने करीब 3 घंटे 49 मिनट लंबी पूरी फिल्म को अपलोड कर दिया, जिससे फिल्म के थिएटर रन पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है. इस घटना के बाद दर्शकों ने खुलकर नाराजगी जाहिर की और फिल्म के निर्देशक आदित्य धर को टैग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की.
फैंस ने आदित्य धर को दी जानकारी
एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आदित्य धर को फिल्म के लीक होने की जानकारी दी. वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘आदित्य धर, यामी गौतम, धुरंधर 2 यूट्यूब पर लीक हो गई है. प्लीज यूट्यूब पर शिकायत दर्ज कराइए. मैं दिल से चाहता हूं कि ये फिल्म कम से कम 3000 करोड़ रुपये की कमाई करे. मुझे फिल्म की सिनेमाटोग्राफी और स्टोरी बेहद पसंद आई. मुझे आखिरी सीन में रोना भी आ गया था’. सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा दी गई जानकारी के बाद ‘धुरंंधर 2’ को यूट्यूब से तुरंत हटा दिया गया.
Please raise a complaint on YouTube…
I genuinely want this movie to cross 3000 crore minimum
I love the storytelling and cinematography so much.
Cried on the last scene.YouTube channel name:-
A2z movie
