April 10, 2026
a83c5640ad736d0c5ed27ff72b4dcf0f17700105763801312_original.jpg
Spread the love


Delhi Capitals Qualify For The Playoffs Of WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच रविवार 1 फरवरी को हुआ. ये मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली है. यूपी की टीम के साथ-साथ मुंबई इंडियंस भी इस सीजन से बाहर हो गई है. मुंबई की टीम तभी प्लेऑफ में पहुंचती जब यूपी इस मैच को जीत जाती, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने ऐसा नहीं होने दिया. दिल्ली की टीम अब मंगलवार 3 फरवरी को एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात जायंट्स से भिड़ंत करेगी.

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्ज को छोटे स्कोर पर रोका

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्ज निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 122 रन बना पाईं. यूपी वॉरियर्स की पारी शुरू से ही दबाव में नजर आई. उन्होंने शुरुआत में विकेट गंवाए और बीच के ओवरों में रन रेट नहीं बढ़ा पाईं. दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. बाद में शिखा पांडे ने 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर यूपी की टीम को 120 के स्कोर के पार पहुंचाया. सिमरन शेख भी 22 रन से आगे नहीं बढ़ सकीं. इनके अलावा कोई भी यूपी की बल्लेबाज 20 रन का आकड़े को नहीं छू सकी.

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मारिजाने कैप ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. चिनेल हेनरी ने भी 2 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई. इन दोनों ने यूपी के बल्लेबाजों को बांधकर रखा और बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. श्री चरानी भी 2 विकेट अपने नाम करने में सफल रहीं, जबकि 1 विकेट मिन्नू मणि ने भी हासिल किया.

दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से चेज किया लक्ष्य

यूपी वॉरियर्ज के 123 रन के लक्ष्य को चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने मजबूत शुरुआत की. लौरा वोल्वार्ड्ट ने 36 गेंदों पर शानदार 47 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल रहे, जबकि सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 29 रन बनाकर जीत की नींव रखी. दोनों के बीच 73 रनों की साझेदारी ने मैच को आसान बना दिया. फिर कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 18 गेंदों पर 34 रनों की दमदार पारी खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. अब दिल्ली की टीम 3 फरवरी को एलिमिनेटर मैच में गुजरात से भिड़ेगी और इस मैच को जीतने वाली टीम 5 फरवरी को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks