Last Updated:
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम जल्द ही पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. कपल ने करीबन दो महीने पहले अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. हाल में लिन लैशराम की गोद भराई हुई जिसकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन फोटोज पर फैंस ने दिल खोलकर प्यार लुटाया है.

लिन लैशराम के बेबी शावर का आयोजन किया गया था. एक्ट्रेस के बेबी शावर में केवल करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे और उनके दोस्तों ने इस फंक्शन की झलकियां शेयर की हैं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम linlaishram

मां बनने वाली लिन लैशराम ग्रे और गोल्डन साड़ी के साथ ब्राइट पिंक ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया और पति रंदीप हुड्डा व दोस्तों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम linlaishram

वहीं जल्द ही पापा बनने जा रहे रणदीप हुड्ड ने इस खास मौके पर सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर सिंपल लुक अपनाया. वेन्यू को केले के पत्तों और गेंदे के फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम linlaishram
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड में कई प्रेम कहानियां चकाचौंध से शुरू होती हैं, लेकिन रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की लव स्टोरी सादगी, समझ और गहरे जुड़ाव की मिसाल है. दोनों की मुलाकात थिएटर के जरिए हुई थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम linlaishram

कपल को मिलाने के पीछे नसीरुद्दीन शाह का हाथ है. दोनों नसीरुद्दीन शाह के थिएटर मोटली में मिले थे. जान-पहचान से शुरू हुआ रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया था.

कई साल तक डेट करने के बाद कपल ने साल 2023 में सादगी से शादी कर ली थी. वो दोनों एक्ट्रेस के घर मणिपुर के पारंपरिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे थे.(फोटो साभार इंस्टाग्राम linlaishram

मणिपुर में शादी करने के बाद रणदीप और लिन ने मुंबई में अपने दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था. अब 3 साल बाद दोनों की जिंदगी में खुशियां आने वाली हैं. कपल ने प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम linlaishram

मैरी कॉम एक्ट्रेस लिन ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बात करते हुए बताया था कि पिता बनने की खबर सुनते ही रणदीप खुशी से झूम उठे थे. एक्ट्रेस ने कहा था कि एक्टर के चेहरे पर एक ही पल में कई सारे इमोशंस झलक रहे थे. (फोटो साभार इंस्टाग्राम linlaishram)
