March 30, 2026
ranbir-kapoor-4-2026-03-088cbeb9a375715d6c84e5f3d58f1fcd-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. लंबे समय से रणबीर अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया था कि हनुमान जयंती के दिन रणबीर कपूर के राम अवतार की पहली झलक रिवील करेंगे. अब बड़ी खबर आ रही है कि फिल्म का टीजर रिलीज से पहले ही CBFC से पास हो चुका है. 2 अप्रैल को इसे रिलीज किया जाएगा.

ख़बरें फटाफट

 रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर तैयार!  सेंसर बोर्ड से मिला ग्रीन सिग्नलZoom

वायरल फोटो का क्या है सच

नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का टीजर तैयार हो चुका है. टीजर के रिलीज से पहले इसे CBFC का ग्रीन सिग्नल भी मिल गया है.

रणबीर कपूर की इस भव्य फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं. अब देखना होगा कि इस पौराणिक गाथा में रणबीर कपूर का लुक दर्शकों की उम्मीदों के मुताबिक होता है या नहीं. फिलहाल, फिल्म का टीजर CBFC से पास हो चुका है.

CBFC से टीजर को मिला ग्रीन सिग्नल

ये एक्टर्स भी निभाएंगे अहम रोल

इससे पहले फिल्म की पहली झलक ने लोगों को दीवाना बना दिया था. उसमें यश का रावण वाला इंटेंस लुक और रणबीर कपूर का शांत राम अवतार सुर्खियों में छा गया था. अब इस टीजर की बात सुनकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फिल्म में रणबीर कपूर राम के रोल में और पल्लवी सीता के रोल में नजर होंगी.सनी देओल इस फिल्म में हनुमान की भूमिका में और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे.

बता दें कि मेकर्स का कहना है कि ये सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक कहानी है जिससे हर पीढ़ी रिलेट कर पाएगी. यही वजह है कि फिल्म पर इतनी गंभीरता से काम किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks