Last Updated:
Ranveer Singh Apologises: बॉलीवुड के एनर्जेटिक स्टार रनवीर सिंह ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) 2025 के क्लोजिंग सेरेमनी में कांतारा चैप्टर 1 के आइकॉनिक ‘दैव्य चावुंडी’ सीन की मिमिक्री करके सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. काफी ट्रोलिंग के बाद अब उन्होंने माफी मांगी है.
विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने माफी मांगी. नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. वह अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर’ के साथ गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के समापन समारोह में एक मजाक को लेकर सुर्खियों में हैं. IFFI के समापन समारोह में ‘कांतारा’ के दैव चावुंडी सीन का मजाक बनाना उन्हें महंगा पड़ा. सोशल मीडिया पर वह जमकर ट्रोल हिए, जिसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी. उन्होंने अपनी पोस्ट में ऋषभ शेट्टी को लेकर भी बात की.
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सफाई दी है कि उनका इरादा सिर्फ एक्टर ऋषभ शेट्टी की तारीफ करना था. वो देश की हर संस्कृति और पंरपरा का सम्मान करते हैं. फिर भी अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो वो दिल से माफी मांगते हैं.
रणवीर सिंह ने माफीनामे में क्या लिखा
मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना देरी किए माफीनामा शेयर किया. उन्होंने इंस्टा स्टेटस पर सफाई देते हुए लिखा, ‘मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ की जबरदस्त परफॉर्मेंस को हाइलाइट करना था. हर एक्टर को पता है कि उस सीन को जिस तरह से उन्होंने किया, उसे करने में कितना समय लगेगा, जिसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं.’ उन्होंने आगे लिखा- ‘मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का बहुत सम्मान किया है. अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं.’

रणवीर सिंह ने मांगी माफी.
क्या था पूरा विवाद?
दरअसल, 29 नवंबर को IFFI के कार्यक्रम में रणवीर सिंह ने मंच से ‘कांतारा’ के सीन की नकल करते हुए कहा, ‘मैंने कांतारा थिएटर में देखी और ऋषभ का प्रदर्शन शानदार था, खासकर जब महिला भूत आपके शरीर में प्रवेश करती है, वह शॉट बहुत अद्भुत था.’ उनके इस एक्ट और ‘दैव्य’ को ‘महिला भूत’ कहने पर सोशल मीडिया पर भारी आलोचना हुई. यूजर्स ने उनकी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ के बहिष्कार की भी मांग की.
Dear @RanveerOfficial you don’t know the difference between God and Ghost ….🤦🤦🤦
