February 26, 2026
794efc970e561dce57683444a7c10e5017720823976221212_original.jpg
Spread the love


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया की भिड़ंत जिम्बाब्वे से है, लेकिन इससे पहले होने वाला वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका खास है. इसी से भारत के समीकरण पर असर पड़ेगा. सूर्यकुमार यादव एंड टीम आज दक्षिण अफ्रीका को सपोर्ट करेगी, क्योंकि अगर वेस्टइंडीज जीत गया तो भारत के सेमीफाइनल में जाने के चांस बहुत कम रह जाएंगे. फिर कोई चमत्कार ही टीम इंडिया को आगे पहुंचा पाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के ग्रुप 1 को ग्रुप ऑफ डेथ कहा गया, क्योंकि इसमें खेल रही चारों टीम लीग स्टेज में अपने ग्रुप की टॉपर थी. वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका विजयी रथ पर सवार है, जारी टूर्नामेंट में दोनों टीमें लगातार पांच मैच जीतकर आ रही है. आज किसी एक टीम का विजयी रथ थम जाएगा, टीम इंडिया चाहेगी कि आज वेस्टइंडीज हार जाए. चलिए आपको बताते हैं कि टी20 हेड टू हेड में दक्षिण अफ्रीका या वेस्टइंडीज में से किसका पलड़ा भारी रहा है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका हेड टू हेड (T20)

टी20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अभी तक 26 बार आमने सामने हुई है. हेड टू हेड के आंकड़े भी भारत को परेशान करने वाले हैं, क्योंकि वेस्टइंडीज ने अधिक मैच जीते हैं. 26 में से 14 बार वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है, दक्षिण अफ्रीका ने 12 मैचों में जीत दर्ज की. हालांकि फिर भी जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए कहा जा सकता है कि दोनों के बीच बराबर की टक्कर रहती है.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कितने बजे शुरू होगा?

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच आज (26 फरवरी) दोपहर 3 बजे से शुरू होगा. टॉस 2:30 बजे होगा.

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच कहां पर होगा?

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी ग्राउंड पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था. टीम इंडिया चाहेगी आज भी दक्षिण अफ्रीका जीत जाए.

लाइव कहां देखें वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks