March 12, 2026
ba6c543dfbea4264afe6ba8a15ef5b7217724313264351312_original.jpg
Spread the love


Who did Sanju Samson Video Call: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले फॉर्म तलाश रहे संजू सैमसन ने अपने बल्ले का जोर वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबला में दिखाया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस निर्णायक मैच में टीम इंडिया का पूरा बैटिंग ऑर्डर बिखर गया, लेकिन एक छोर पर अकेले खड़े रहकर इस खिलाड़ी ने मैच का पासा पलट दिया. वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 19.2 ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल की. इस दौरान नाबाद 97 रन की यादगार पारी संजू सैमसन ने खेली. उन्होंने गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए भारतीय टीम का सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर दिया. मैच खत्म होने के बाद उन्होंने किसे वीडियो कॉल लगाया था ये सब जानना चाहते हैं, तो इसका जवाब है कि उन्होंने वीडियो कॉल अपनी पत्नी को किया था.

वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन ने दिलाई आसान जीत

वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. कैरेबियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया. ये स्कोर इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के सामने अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य था. इससे पहले टीम इंडिया ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया था, लेकिन संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की धमाकेदार पारी ने इसे आसान कर दिया. भारतीय पारी के दौरान एक तरफ से विकेट गिरते गए और कोई भी दूसरा बल्लेबाज 30 रन तक नहीं पहुंच पाया, जबकि 50 गेंद पर 12 चौके और 4 छक्के के दम पर संजू सैमसन ने भारत की जीत पर मुहर लगाया.

संजू सैमसन ने किसे लगाया था वीडियो कॉल

टीम इंडिया को ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर यादगार जीत दिलाने के बाद संजू सैमसन ने अपनी बीवी चारुलता को वीडियो कॉल किया था. मैच के बाद जब उनको पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अवार्ड दिया जा रहा था, तब वीडियो कॉल पर कोई और नहीं, बल्कि उनके बचपन का प्यार और जीवनसाथी चारुलता थीं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks