March 13, 2026
b28638b1554b46c692f8d8224c64dad81772818938192975_original.jpg
Spread the love


भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर ने गुरुवार, 5 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी रचाई. उनके शादी समारोह में क्रिकेट और बॉलीवुड जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. शादी के एक दिन बाद ही अर्जुन ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी करके सबको चौंका दिया है. अर्जुन शुक्रवार के दिन डीवाई पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल मैच में खेलते हुए दिखे.

डीवाई पाटिल टी20 कप के सेमीफाइनल में अर्जुन तेंदुलकर डीवाई पाटिल ब्लू के लिए खेल रहे थे, जिसका सामना मुंबई कस्टम्स से हुआ. अर्जुन की टीम यह सेमीफाइनल मैच 5 विकेट से हार गई. अर्जुन के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी यह मैच खास साबित नहीं हुआ. अर्जुन बल्लेबाजी में 14 गेंद खेलकर सिर्फ 9 रन बना पाए, दूसरी ओर गेंदबाजी में उन्होंने एक ही ओवर में 20 रन दे डाले.

अर्जुन तेंदुलकर अपनी शादी से एक दिन पहले भी क्रिकेट मैच खेलते नजर आए थे. शादी से एक दिन पहले वो केनरा बैंक के खिलाफ लीग मैच खेले थे.

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक ने अगस्त 2025 में सगाई कर ली थी. उनके सगाई समारोह में कुछ करीबी लोग ही मौजूद रहे थे. वहीं शादी से पहले संगीत से मेकर मेहंदी कार्यक्रम की तस्वीर और वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई थी.

आपको बता दें कि सानिया चंडोक भी एक अमीर परिवार से ताल्लुक रखती हैं. सानिया, जाने माने बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. सानिया काफी समय से तेंदुलकर परिवार के टच में हैं, क्योंकि सानिया और सारा तेंदुलकर काफी समय से दोस्त रही हैं.

क्रिकेट करियर की बात करें तो अर्जुन तेंदुलकर डोमेस्टिक लेवल पर गोवा की टीम के लिए खेलते हैं. वहीं IPL में वो अब तक मुंबई इंडियंस के स्क्वाड का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन आईपीएल 2026 के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 30 लाख रुपये की बोली लगाकर खरीदा था.

यह भी पढ़ें:

किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks