Last Updated:
CBSE Board Result 2026: सीबीएसई बोर्ड के लाखों स्टूडेंटस अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. कई बार कुछ लोग अच्छे नंबर्स आने पर खुशी जाहिर करते हैं तो वहीं कम नंबर्स वाले निराश हो जाते हैं लेकिन आइए आज आपको बताते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में जलवा बिखेरने वाले किन किन नामी गिरामी कलाकारों ने सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई की है और उनके कितने मार्क्स रहे हैं?

bollywood actress, CBSE board results, cbse board, CBSE 10th 12th Class Result: बॉलीवुड में कामयाबी हासिल करने वाले कई सितारे स्कूल के दिनों से ही मेहनती और पढ़ाकू रहे हैं. इनमें से ज्यादातर ने CBSE बोर्ड से अपनी स्कूलिंग पूरी की है. आज हम कुछ ऐसे बड़े कलाकारों की बात करेंगे जिन्होंने CBSE बोर्ड से पढ़ाई की और बाद में फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाया. ये कहानियां दिखाती हैं कि अच्छी पढ़ाई और लगन दोनों मिलकर सपनों को हकीकत बना सकते हैं…

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से की.यहां उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल और ड्रामा में भी शानदार प्रदर्शन किया. स्कूल में वे बहुत एक्टिव थे और बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया. शाहरुख की पढ़ाई CBSE बोर्ड से हुई और उन्होंने हमेशा कहा कि स्कूल के दिन उनके जीवन की मजबूत नींव थे.एक मीडिया रिपोर्ट में उनकी वायरल मार्कशीट के आधार बताया गया है कि शाहरुख ने साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास किया था जिसमें उनके इंग्लिश में 51, मैथ्स में 78, फिजिक्स में 78 और इलेक्ट्रॉनिक्स में 92 मार्क्स थे.कुल मिलाकर उन्होंने इस परीक्षा में लगभग 80.5% मार्क्स हासिल किए थे.

हुमा कुरैशी दिल्ली में पैदा हुईं और उन्होंने Banyan Tree School से स्कूलिंग की. स्कूल CBSE बोर्ड से जुड़ा था. बाद में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया. हुमा ने थिएटर से शुरुआत की और फिर फिल्मों में आईं. वे अपनी पढ़ाई और स्कूल के दिनों को अक्सर याद करती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

Kriti senon education: कृति सेनन ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से पूरी की. उन्होंने 12वीं में 90% से ज्यादा मार्क्स हासिल किए थे.स्कूल के बाद उन्होंने जयपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन में B.Tech की. कृति ने पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग शुरू की और फिर फिल्मों में आ गईं. आज वे एक सफल अभिनेत्री हैं और अपनी पढ़ाई को हमेशा महत्व देती हैं.

Tapsi pannu education: तापसी पन्नू का जन्म दिल्ली में हुआ और उन्होंने माता जय कौर पब्लिक स्कूल (Mata Jai Kaur Public School)से स्कूलिंग पूरी की. यह स्कूल CBSE बोर्ड से जुड़ा था. स्कूल के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की, लेकिन बाद में अभिनय को चुना. तापसी अक्सर स्कूल जाती हैं और शिक्षकों से मिलती हैं.

Sushant Singh education: टीवी और बॉलीवुड जगत के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह ने एक ट्वीट में अपनी कहानी शेयर की थी. उन्होंने लिखा था कि मैंने CBSE बोर्ड से पढ़ते हुए 12वीं में 74.5 प्रतिशत अंक हासिल किए. वो भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ. सुशांत सिंह द लीजेंड ऑफ भगत सिंह, सत्या,दम,लिपस्टिक अंडर माई बुर्का,हेट स्टोरी 2 जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

Nimrat Kaur Actress: निमरत कौर नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल (Delhi Public School)से पढ़ीं. यह स्कूल CBSE बोर्ड से जुड़ा है. स्कूल के बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. निमरत ने थिएटर और मॉडलिंग से शुरुआत की और अब वेब सीरीज और फिल्मों में सफल हैं.

Sidharth Malhotra Actor education: सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के डॉन बॉस्को स्कूल (Don Bosco School)और नवल पब्लिक स्कूल (Naval Public School)से पढ़ेण् दोनों स्कूल CBSE बोर्ड से जुड़े थेण् स्कूल के बाद उन्होंने शहीद भगत सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन किया. सिद्धार्थ ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया और फिर फिल्मों में आए. वे अपनी स्कूलिंग को बहुत याद करते हैं.
