February 24, 2026
173157ddfc7a6d6a54038b0d7cbde4871771948402371143_original.jpg
Spread the love


2026 टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप स्टेज में फीके रहे पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने सुपर-8 के दूसरे मैच में कमाल कर दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ शाहीन अफरीदी ने धमाकेदार गेंदबाजी की. शाहीन ने पावरप्ले में ही अकेले इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर तहस-नहस कर दिया. उन्होंने लगातार 3 ओवर में फेंके और सिर्फ 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके साथ ही शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

शाहीन अफरीदी ने अकेले तहस-नहस कर दिया इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर

शाहीन अफरीदी 2026 टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में बेअसर रहे थे. भारत के खिलाफ मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में शाहीन की टीम में वापसी हुई. इस बार शाहीन उम्मीद के मुताबिक खरे उतरे. 

शाहीन अफरीदी ने पहली ही गेंद पर फिल साल्ट को चलता किया. इसके बाद शाहीन ने जोस बटलर और जैकब बेथल को चलता किया. इस तरह शाहीन ने पावरप्ले में ही 3 विकेट चटकाए. शाहीन की घातक गेंदबाजी की बदौलत ही पाकिस्तान ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. शाहीन आज बिल्कुल अपने पुराने अंदाज में दिखे.

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए शाहीन

इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत शाहीन अफरीदी अब पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम 102वें मैच में 134 विकेट हो गए हैं. इससे पहले पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हारिस रऊफ के नाम था. हारिस के नाम 94 मैचों में 133 विकेट हैं. इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर लेग स्पिनर शादाब खान हैं, जिन्होंने इस मैच में अब तक कोई विकेट नहीं लिया है. शादाब के नाम कुल 123 विकेट हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks