March 13, 2026
ram-gopal-2026-03-c743f39c9cc94ec0a492ff7d125e8d39-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी मशहूर पॉलिटिकल क्राइम फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट ‘सरकार 4’ का ऐलान कर दिया है. उन्होंने मुंबई के रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में बताया कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी. फेस्टिवल के दौरान उन्होंने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘शिवा’ के अनुभवों को भी बयां किया. वे स्टीवन स्पीलबर्ग की मेकिंग स्टाइल से काफी प्रभावित रहे, जिसका असर ‘शिवा’ में भी दिखा. ‘सरकार 4’ के अलावा वे ‘सिंडिकेट’ नाम की फिल्म पर भी काम कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'सरकार 4' से कमबैक को तैयार राम गोपाल वर्मा, 'सिंडिकेट' से लौटेगी पुरानी रौनक!Zoom

राम गोपाल वर्मा ने फिल्म ‘धुरंधर’ और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की.

नई दिल्ली: मशहूर डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपनी सबसे पॉपुलर पॉलिटिकल क्राइम फ्रेंचाइजी ‘सरकार’ के साथ कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुंबई में आयोजित ‘रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल’ के दौरान उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया कि वे अगले महीने से ‘सरकार 4’ की शूटिंग शुरू कर देंगे. इस खबर ने सिनेमा प्रेमियों के बीच हलचल मचा दी है, क्योंकि ‘सरकार’ सीरीज हमेशा से ही अपनी पावरफुल कहानी और किरदारों के लिए जानी जाती रही है. अमिताभ बच्चन के ‘सुभाष नागरे’ वाले आइकॉनिक रोल को एक बार फिर पर्दे पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा. इसके अलावा, राम गोपाल वर्मा ‘सिंडिकेट’ नाम की एक और फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिससे उनकी पुरानी चमक लौटने की उम्मीद जताई जा रही है.

फिल्म फेस्टिवल में राम गोपाल वर्मा अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘शिवा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे. वहां उन्होंने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि कैसे हॉलीवुड के महान डायरेक्टर स्टीवन स्पीलबर्ग की अंदाज ने उन्हें प्रभावित किया था. उन्होंने खुलकर स्वीकार किया कि ‘शिवा’ के कई कैमरा शॉट्स और सीन सीधे तौर पर स्पीलबर्ग के स्टाइल से प्रेरित थे. उन्होंने नई पीढ़ी के काम पर बात करते हुए फिल्म ‘धुरंधर’ और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की, जिससे पता चलता है कि वे आज के बदलते सिनेमा पर भी करीब से नजर रखे हुए हैं. उनकी बातों से साफ था कि वे आज भी उसी जोश के साथ फिल्में बनाने के लिए रोमांचित हैं.

राम गोपाल वर्मा के पुराने अंदाज की दिलाएगी याद
‘सरकार’ फ्रेंचाइजी का सफर 2005 में शुरू हुआ था, जिसके बाद 2008 में ‘सरकार राज’ और 2017 में ‘सरकार 3’ आई. महाराष्ट्र की राजनीति और क्राइम के बैकड्रॉप पर बनी इन फिल्मों में अब तक अमिताभ और अभिषेक बच्चन के अलावा मनोज बाजपेयी, कैटरीना कैफ और केके मेनन जैसे बड़े सितारे नजर आ चुके हैं. अब ‘सरकार 4’ में कास्टिंग क्या होगी और कहानी किस मोड़ पर मुड़ेगी, इसको लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. राम गोपाल वर्मा जिस तरह के डार्क और रॉ सिनेमा के लिए मशहूर हैं, फैंस को उम्मीद है कि ‘सरकार 4’ भी उसी पुराने अंदाज की याद दिलाएगी.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks