Last Updated:
‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. साल 2019 में आई फिल्म की सीक्वल में इस बार कई नई एंट्री हुई है और मूवी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के साथ भयानक हादसा हो गया था जिसकी वजह से वो करीबन 40 दिनों तक बेड पर पड़ी हुई थीं.

‘दे दे प्यार दे 2’ बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले है. कॉमेडी के साथ रोमांस को पर्दे पर बखूबी पेश करने वाली ‘दे दे प्यार दे 2’ में रकुल प्रीत सिंह के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है.

रकुल प्रीत सिंह ने अपने अभिनय का जादू बिखेरा है. उनके शानदार एक्टिंग ने दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स को भी काफी इम्प्रेस किया है. फिल्म में मिजान जाफरी के साथ सिजलिंग केमिस्ट्री टॉक ऑफ द टॉउन बनी हुई है.

एक इंटरव्यू में, रकुल प्रीत ने बताया कि वो दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग कर रही थीं कि बीच में ही वो बुरी तरह घायल हो गई थीं. एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी स्पाइन में भयानक इंजरी हो गई थी जिसके वो करीबन 40 दिनों तक बिस्तर पर पड़ी हुई थी. उनकी उठने और बैठने जैसी हालत नहीं थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी हालत इतनी बुरी हो गई थी कि वो 40 दिनों तक बिस्तर पर पड़ी रहीं जिसकी वजह से मेकर्स ने 3 महीने के लिए शूटिंग रोक दी थी. 3 महीने तक फिल्म पर ब्रेक लग गया था.

रकुल प्रीत सिंह ने आखिरकार जब शूटिंग शुरू की तो भी उनका हालत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं था. वो सीधे बैठने की हालत में भी नहीं थी. उनसे कुर्सी पर बैठा तक नहीं जाता था. लेकिन फिर भी उन्होंने मेकर्स के आर्थिक नुकसान को ध्यान में रखकर शूटिंग की.

रकुल बताती हैं कि वो अपने फिजियोथेरेपिस्ट को बगल में बैठाकर काम करती थी. फिल्म में हाईवे का एक सीन है जिसकी शूटिंग के दौरान उनका डॉक्टर बेड बगल में ही रखता, जैसे ही शूट खत्म होता वो लेट जाती और सबकुछ सेट होने से पहले तक लेटी रहतीं.

उनकी मेहनत आखिरकार रंग लाई. ‘दे दे प्यार दे 2’ 2019 में आई पहली फिल्म से अशिष और आयशा की कहानी को आगे बढ़ाती है. इस बार कहानी में पहली बार से भी ज्यादा पंच हैं.

सीक्वल में, आशिष आयशा के माता-पिता से शादी की अनुमति लेने के लिए जाता है. हालांकि, शुरुआत में वे जोड़े के उम्र के अंतर को लेकर चिंतित होते हैं, लेकिन उन्हें यह जानकर झटका लगता है कि आशिष वास्तव में आयशा के पिता की उम्र का है. फिल्म मजेदार पलों से भरी हुई है.
