March 12, 2026
495911c36c2febfbc45b95e8a86851941772377999141975_original.jpg
Spread the love


वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बना दिए हैं. यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में ईडन गार्डन्स मैदान पर बना चौथा सबसे बड़ा स्कोर है. वहीं भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाना है तो इस मैदान पर टी20 का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. कोलकाता में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. डेथ ओवरों में भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई, क्योंकि कैरेबियाई बल्लेबाजों ने अंतिम 30 गेंदों में 75 रन बना डाले.

भारत को करना होगा सबसे बड़ा रन चेज

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर सबसे बड़ा रन चेज सिर्फ 158 रनों का है. यहां सबसे बड़ा रन चेज भारत के ही नाम है, जिसने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 158 का लक्ष्य हासिल कर लिया था. ये आंकड़े टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन बैठे हैं. जब यहां कभी 160 भी चेज नहीं हुए हैं, आज के मैच में टीम इंडिया को उससे 36 ज्यादा रनों का टारगेट चेज करना है.

वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करने आई तो शाई होप और रॉस्टन चेज ने टीम को धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की, जिसे वरुण चक्रवर्ती ने तोड़ा. एक समय वेस्टइंडीज की टीम 9 ओवरों में सिर्फ 69 रन बना पाई थी.

आखिरी 11 ओवर में बने 126

पहले 9 ओवरों में जहां 69 रन बने थे, वहीं अगले 11 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 126 रन जोड़ डाले. खासतौर पर अंतिम 5 ओवरों में जेसन होल्डर और रोवमैन पॉवेल ने तबाही मचाते हुए 35 गेंदों में 76 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. अंतिम 5 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 75 रन बनाए. होल्डर ने 22 गेंद में 37 रन और पॉवेल ने 19 गेंद में 34 रन बनाए.

भारतीय टीम की ओर से लगभग सभी गेंदबाजों की पिटाई हुई. जसप्रीत बुमराह ने 2, वहीं वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें:

IND vs WI: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज को कितने रनों पर रोकना होगा? ईडन गार्डन्स में कितना है सबसे बड़ा रन चेज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks