February 23, 2026
adah-sharma-1-2026-01-a7e10c046920a56a41c40c7c06e82aa0-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

सोशल मीडिया को अक्सर सिर्फ फिल्मों और ब्रांड प्रमोशन से जोड़कर ही देखा जाता है. लेकिन अदा शर्मा का सोशल मीडिया को लेकर नजरियां पूरी तरह अलग हैं. एक्ट्रेस का मानना है कि वह सोशल मीडिया पर समाज के लिए लोगों से अपील करती हैं और इसी के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाती हैं. अदा का कहना है कि इससे एक साकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

'सोशल मीडिया सिर्फ प्रमोशन के लिए नहीं', काम आ रही अदा शर्मा की अपीलअदा कर रही ये खास काम

नई दिल्ली. सोशल मीडिया को आमतौर पर फिल्मों और ब्रांड प्रमोशन से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन अभिनेत्री अदा शर्मा इसे बिल्कुल अलग नजरिए से देखती हैं. अदा का मानना है कि सोशल मीडिया एक ऐसा मजबूत प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए लोगों को जागरूक किया जा सकता है और समाज में सकारात्मक सोच फैलाई जा सकती है.

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी अदा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार फैंस से जुड़ी रहती हैं. लेकिन उनके लिए यह सिर्फ अपनी फिल्मों या प्रोजेक्ट्स के प्रचार का जरिया नहीं है. अदा मानती हैं कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों की सोच बदली जा सकती है और उनकी जिंदगी में अच्छे बदलाव लाए जा सकते हैं.

लोगों को यूं करती हैं जागरूक

आईएएनएस से बातचीत में अदा ने बताया कि वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ काम के लिए नहीं करतीं, बल्कि समाज से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए भी करती हैं. उन्होंने कहा कि वह हाथियों के कल्याण से जुड़े रिहैबिलिटेशन सेंटर्स के साथ काम करती हैं और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इस बारे में जानकारी देती हैं.

बयां किया हाथियों का दर्द

अदा ने अपनी बात आगे रखते हुए उदाहरण देते हुए बताया कि हाथी देखने में भले ही बहुत ताकतवर लगते हों, लेकिन जब उन्हें सर्कस जैसी जगहों पर कैद रखा जाता है, तो उनकी हालत बेहद खराब हो जाती है. उनकी पीठ पर भारी वजन डाला जाता है, जिससे उनकी रीढ़ तक टूट सकती है. उन्हें मारा जाता है और वे दर्द में भी चुप रहते हैं, क्योंकि वे अपनी बात कह नहीं सकते. अदा ने बताया कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर वीडियो पोस्ट किए, तो कई लोगों ने माना कि उन्हें पहले नहीं पता था कि हाथी की सवारी करना या सर्कस में उनका इस्तेमाल करना कितना गलत है.

बता दें कि अदा सोशल मीडिया के जरिए स्ट्रीट डॉग्स को गोद लेने और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की भी अपील करती हैं. उनका कहना है कि इसका असर भी देखने को मिल रहा है. अदा खुद शाकाहारी हैं और अक्सर अपने खाने की तस्वीरें शेयर करती हैं. उन्होंने बताया कि उनके पोस्ट देखकर कई लोग शाकाहारी बनने के लिए प्रेरित हुए हैं. अदा का मानना है कि शाकाहारी भोजन में भी भरपूर प्रोटीन होता है और इससे ताकत, स्टैमिना, अच्छी स्किन और बाल सब कुछ मिलता है. सिर्फ मांसाहार से ही मजबूत हुआ जा सकता है, यह सोच गलत है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘सोशल मीडिया सिर्फ प्रमोशन के लिए नहीं’, काम आ रही अदा शर्मा की अपील



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks