April 9, 2026
karan-veer-mehra-wife-1-2026-01-d091ecc7c314f9ec99fe355c08ff4d68-16x9.jpg
Spread the love

Last Updated:

टीवी स्टार का करियर जहां नई ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं उनकी निजी जिंदगी उथल-पुथल से भरी रही. पर्दे पर चमकते सितारों के चेहरे के पीछे भी कई अनकहे दर्द छिपे होते हैं. उन्होंने दो शादियां कीं और दोनों ही नाकाम रहीं. वे बीते दिनों बिग बॉस कंटेस्टेंट के साथ अफेयर के चलते सुर्खियों में थे.

karan veer mehra relationships, karan veer mehra girlfriends, karan veer mehra dating history, who is karan veer mehra currently with

नई दिल्ली: टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर को सफलता तो भरपूर मिली, वे रियलिटी शो स्टार हैं. वे ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बिग बॉस’ जीत चुके हैं. उन्होंने साल 2005 में ‘रिमिक्स’ से शुरुआत करके ‘पवित्र रिश्ता’ और कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. हालांकि, उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है. उनकी दो शादियां हुईं, लेकिन बदकिस्मती से दोनों ही तलाक पर खत्म हुईं. (फोटो साभार: Instagram@karanveermehra)

karan veer mehra relationships, karan veer mehra girlfriends, karan veer mehra dating history, who is karan veer mehra currently with

हम करण वीर मेहरा की बात कर रहे हैं, जिनकी पहली शादी उनकी स्कूल की दोस्त देविका से हुई थी. देविका स्कूल की सबसे पॉपुलर लड़की थीं और काफी मशक्कत के बाद करण उनका दिल जीतने में कामयाब रहे थे.(फोटो साभार: Instagram@karanveermehra)

karan veer mehra relationships, karan veer mehra girlfriends, karan veer mehra dating history, who is karan veer mehra currently with

करण और देविका ने बेहद सादगी से मंदिर में शादी की थी. इस फैसले ने न केवल उनके फैंस को, बल्कि उनके परिवारों को भी हैरान कर दिया था. साल 2009 में हुई यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और 2018 में दोनों अलग हो गए. (फोटो साभार: Instagram@karanveermehra)

Add News18 as
Preferred Source on Google

karan veer mehra relationships, karan veer mehra girlfriends, karan veer mehra dating history, who is karan veer mehra currently with

करण वीर मेहरा ने बाद में स्वीकार किया कि शादी का फैसला जल्दबाजी में लिया गया था, जिसकी वजह से उनके बीच कंपैटिबिलिटी की समस्या पैदा हो गई.(फोटो साभार: Instagram@karanveermehra)

karan veer mehra relationships, karan veer mehra girlfriends, karan veer mehra dating history, who is karan veer mehra currently with

करण की पहली शादी टूटने के बाद उनकी जिंदगी में अभिनेत्री निधि सेठ आईं. दोनों ने साल 2021 में ‘आनंद कारज’ रीति-रिवाज से बड़ी उम्मीदों के साथ शादी की. शादी के महज दो साल बाद 2023 में उनका रिश्ता भी टूट गया. (फोटो साभार: Instagram@karanveermehra)

karan veer mehra relationships, karan veer mehra girlfriends, karan veer mehra dating history, who is karan veer mehra currently with

करण से तलाक के बाद निधि सेठ ने इस शादी को अपनी जिंदगी की ‘सबसे बड़ी गलती’ बताया. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उनके बीच रोज-रोज झगड़े होते थे और रिश्ता काफी टॉक्सिक हो गया था. (फोटो साभार: Instagram@karanveermehra)

karan veer mehra relationships, karan veer mehra girlfriends, karan veer mehra dating history, who is karan veer mehra currently with

करण वीर मेहरा जब ‘बिग बॉस 18’ का हिस्सा थे, तब उन्होंने चुम दरांग के साथ करीबी रिश्ता बनाया, जिसे उन्होंने दोस्ती और रोमांस के बीच का बताया. उन्होंने अपने असफल मैरिज के बारे में खुलकर बात की, लंबे समय तक रिश्ते निभाने की चुनौतियों को स्वीकार किया और अपनी निजी परेशानियों को भी माना. (फोटो साभार: Instagram@karanveermehra)

karan veer mehra relationships, karan veer mehra girlfriends, karan veer mehra dating history, who is karan veer mehra currently with

करण वीर मेहरा अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, जहां वे अपनी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी की झलकियां शेयर करते हैं, जिसमें चुम दरांग के साथ उनका करीबी रिश्ता भी शामिल है. (फोटो साभार: Instagram@karanveermehra)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

स्कूल फ्रेंड से टूटी शादी, फिर हीरोइन संग लिए 7 फेरे, 2 तलाक के बाद नया अफेयर!

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks