March 16, 2026
nayantara-2025-12-a71ce7942871b4d6051bba831626cb57-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

Nayanthara First Look In Toxic: यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से नयनतारा का पहला लुक सामने आते ही चर्चा तेज हो गई है. पोस्टर में नयनतारा का अंदाज बेहद रॉयल और रहस्यमयी दिख रही हैं, जहां हाथ में बंदूक और आंखों में खौफ के साथ वह दमदार मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. इस नए अवतार ने फैंस को चौंका दिया है. नयनतारा के इस लुक पर उनके पति और निर्देशक विग्नेश शिवन भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

ख़बरें फटाफट

'टॉक्सिक' में गंगा बनीं नयनतारा, पत्नी का नया अवतार देख फिदा विग्नेश शिवननयनतारा का लुक फैंस को पसंद आ रहा है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से नयनतारा का पहला लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. 31 दिसंबर को यश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नयनतारा का पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें फिल्म में ‘गंगा’ के किरदार में पेश किया. पोस्टर में नयनतारा का अंदाज एक साथ एलीगेंट और डेंजरस नजर आता है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

न्यू ईयर ईव के मौके पर जहां लोग नए साल के जश्न में मनाने की तैयारियों में जुट गए हैं. वहीं, सुपरस्टार यश ने अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ से नयनतारा का पहला लुक जारी कर फैंस को सरप्राइज कर दिया.

कैसे है नयनतारा का लुक

पोस्टर में नयनतारा ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं, जिसमें हाई स्लिट और थाई-हाई बूट्स कैरी किए हैं. वह कैमरे से सीधी, निडर नजरों से देखती दिखाई देती रही हैं, जिससे उनका कमांडिंग और फेयरलेस लुक उभरकर आ रहा है. मेकर्स ने गंगा को ‘एक ऐसी महिला’ बताया है जो अपनी शर्तों पर चलती है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks