Last Updated:
धर्मेंद्र अस्पताल से स्वस्थ घर लौट आए हैं. उन्होंने मौत को चकमा देकर जिंदगी की जंग जीत ली और अब वो तेजी से रिकवर कर रहे हैं. अगले महीने 8 दिसंबर को धर्मेंद्र अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. ऐसे में उनके परिवार ने उनका जन्मदिन धूम-धाम से मनाने का फैसला किया है. पूरा देओल परिवार धूम-धाम से एक्टर का बर्थडे मनाने का प्लान कर रहा है.
धर्मेंद्र रिकवर कर रहे हैं. नई दिल्ली. बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र की तबीयत बीते कुछ दिनों से नासाज थी. 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले कई दिनों तक धर्मेंद्र का इलाज चल रहा था. उनकी हालत क्रिटिकल बनी हुई थी, लेकिन अब वो सकुशल घर लौट आए हैं जिससे उनके परिवार और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. धर्मेंद्र अगले महीने 8 दिसंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और उनके ठीक-ठाक घर लौट आने के बाद उनका पूरा परिवार उनके स्वागत-सत्कार में लगा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार पूरा देओल परिवार एक साथ धर्मेंद्र का 90वां जन्मदिन बड़े ही धूम-धाम से मनाएगा.
बॉलीवुड हंगामा की एक नई रिपोर्ट में बताया गया कि बॉलीवुड के ही-मैन की सेहत में सुधार हो रहा है. इसलिए, हेमा मालिनी और परिवार अब उनके 90वें जन्मदिन की तैयारी जोर-शोर से कर रहा है. मीडिया पोर्ट के एक सोर्स ने उन्हें बताया, ‘अगर भगवान ने चाहा, तो हम अगले महीने दो जन्मदिन मनाएंगे – धरमजी का और ईशा का’.
धूम-धाम से होगा धर्मेंद्र के जन्मदिन का जश्न
8 दिसंबर को धर्मेंद्र अपना 90वां जन्मदिन मनाएंगे. वहीं इस महीने यानी कि 2 नवंबर को ईशा देओल का जन्मदिन था, लेकिन पिता की तबीयत खराब होने की वजह से एक्ट्रेस ने धूम-धाम से जश्न नहीं मनाया. वो अपने पिता के ठीक होने का इंतजार कर रही थीं.

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है… और पढ़ें
