March 18, 2026
HYP_5809630_cropped_18032026_215755_img_20260318_214911_copy_1_1-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Dhurandhar 2 Ghaziabad Public Review : आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का पहला शो तहलका मचा रहा है. दर्शक इसे ‘मास्टरपीस’ बता रहे हैं. एक्शन, इमोशन और परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हो रही है. दर्शकों को इसका लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था. गाजियाबाद के गौर मॉल में जैसे ही रात 9:30 बजे शो खत्म हुआ, थिएटर से बाहर निकलते ही दर्शकों के चेहरों पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. दर्शकों ने लोकल 18 ने कहा कि कई सीन रोंगटे खड़े कर देने वाले थे. कई दर्शकों ने तो फिल्म को 10 में से 15 स्टार तक दे दिए. सोनिया ने इसे उम्मीद से ज्यादा अच्छा बताया.

गाजियाबाद. रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) मूवी का दर्शकों को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था और आखिरकार 18 मार्च को शाम 5 बजे इसका पहला शो रिलीज हुआ. गाजियाबाद के गौर मॉल में जैसे ही रात 9:30 बजे शो खत्म हुआ, थिएटर से बाहर निकलते ही दर्शकों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई. फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. किसी ने इसे देशभक्ति से भरपूर बताया तो किसी ने सस्पेंस और एक्शन की जमकर तारीफ की. थिएटर से बाहर निकले दर्शकों ने लोकल 18 ने कहा कि शायद ही ऐसी फिल्म पहले कभी बनी हो. फिल्म देखते समय देशभक्ति का जज्बा और कई सीन ऐसे थे जिनमें रोंगटे खड़े हो गए. कई दर्शकों ने तो फिल्म को 10 में से 15 स्टार तक दिए.

हर मिनट नया सस्पेंस

गरिमा ने फिल्म को बेहद शानदार बताते हुए कहा कि इसका सस्पेंस इतना जबरदस्त है कि बार-बार मुंह से ‘ओ माय गॉड’ निकल रहा था. उन्होंने फिल्म को 5 में से 5 स्टार दिए और बताया कि धुरंधर 1 में बड़े साहब का जो सस्पेंस था, उसका खुलासा इस पार्ट में हो गया और वह दाऊद इब्राहिम निकला. गुलशन बजाज ने ‘धुरंधर 2’ को पहले पार्ट से भी ज्यादा दमदार बताया. उन्होंने कहा कि रणवीर सिंह की एक्टिंग कमाल की है. लगभग 3 घंटे 55 मिनट लंबी फिल्म होने के बावजूद एक भी पल बोरियत नहीं हुई. हर मिनट नया सस्पेंस देखने को मिला. उन्होंने फिल्म को 10 में से 11 स्टार दिए.

बोर होने का डर हवा

साक्षी ने कहा कि ‘धुरंधर 1’ देखने के बाद से ही उन्हें इसके दूसरे पार्ट का इंतजार था. उनके मुताबिक, इस फिल्म को एक लाइन में कहा जाए तो ‘बलिदान परम धर्म’ इस पर पूरी तरह फिट बैठता है. फिल्म का हर मिनट रोमांच से भरा है और अंत का सस्पेंस पूरी तरह चौंकाने वाला है. उन्होंने फिल्म को 10 में से 10 स्टार दिए. हिमानी ने बताया कि वह पिछले एक महीने से इस फिल्म का इंतजार कर रही थीं. उन्हें लगा था कि इतनी लंबी फिल्म शायद बोर कर सकती है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. हर सीन में नया सस्पेंस और कई जगह ऐसे पल आए जहां रोंगटे खड़े हो गए. रणवीर सिंह की एक्टिंग को उन्होंने जबरदस्त बताया और कहा कि फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद खास है.

दूसरों से भी देखने को कह रहे

शिवांगी ने इसे पिछले 5 सालों की सबसे जबरदस्त फिल्म बताया. उनके अनुसार, फिल्म की कहानी, एक्शन और अभिनय सब कुछ एक नंबर है. यह फिल्म बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी और इसे 10 में से 100 स्टार देना चाहिए. सोनिया ने बताया कि वह गाजियाबाद की नहीं हैं, लेकिन दिल्ली से बाहर फ्लाइट होने के बावजूद उन्होंने एडवांस में टिकट बुक कर फिल्म देखने का फैसला किया. उनके मुताबिक, फिल्म उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार निकली. कहानी, एक्शन और अटैक के सीन बेहद दमदार हैं. उन्होंने फिल्म को 10 में से 11 स्टार दिए और सभी से इसे देखने की अपील की.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks