April 11, 2026
77-2026-04-0d89c46e6f0c2d36631a99019ff85893-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:

Bollywood Latest News Live: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने इतिहास रच दिया है.यह 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बनी. चौथे हफ्ते में रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई, लेकिन 23वें दिन 6.70 करोड़ ब…और पढ़ें

Bollywood Latest News Live: 1100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ी 'धुरंधर 2'Zoom

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई बॉक्स ऑफिस पर जारी है.

नई दिल्ली. आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. रणवीर सिंह स्टारर यह जासूसी थ्रिलर फिल्म भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 1000 करोड़ का नेट कलेक्शन पार किया है. फिल्म ने शुरुआत से ही अपनी तूफानी रफ्तार बनाए रखी, हालांकि चौथे हफ्ते में इसकी गति थोड़ी कम हुई है. सैकनिल्क के अनुसार, 23वें दिन फिल्म ने 6.70 करोड़ बटोरे.य इसी के साथ फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 1052.12 करोड़ हो गया है.

कमल हासन ने थलापति विजय की फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए सिस्टम पर तीखे सवाल दागे हैं. सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने इस पायरेसी को महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि सिस्टम की पूरी विफलता करार दिया. हासन का मानना है कि सेंसर सर्टिफिकेशन में हुई बेवजह की देरी ने ही पायरेसी के लिए रास्ता साफ किया.

उन्होंने इसे कलाकारों और पूरी टीम की मेहनत पर सीधा हमला बताया है. कमल हासन ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए फैंस से फिल्म केवल सिनेमाघरों में देखने की भावुक अपील की है.

रिद्धिमा कपूर के डेब्यू पर भाभी आलिया भट्ट ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी अब बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. उनकी डेब्यू फिल्म ‘दादी की शादी’ का ऐलान हो चुका है, जिसे लेकर आलिया भट्ट अपनी ननद की सबसे बड़ी चीयरलीडर बनी नजर आ रही हैं. आलिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए रिद्धिमा को खास अंदाज में बधाई दी और अपनी खुशी जाहिर की. फिल्म के सफर को याद करते हुए रिद्धिमा ने बताया कि इसके 52 दिनों की शूटिंग के दौरान पूरी टीम एक परिवार की तरह रही. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब रिद्धिमा कैमरे का सामना कर रही हैं; इससे पहले वह नेटफ्लिक्स के मशहूर शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स में भी अपनी झलक दिखा चुकी हैं.

टाइगर श्रॉफ ने पुणे में बेची अपनी प्रॉपर्टी, 8.87 करोड़ में हुआ सौदा, एक्टर ने कमाया मोटा मुनाफा

बॉलीवुड स्टार्स और रियल एस्टेट का कनेक्शन हमेशा सुर्खियों में रहता है. इस बार टाइगर श्रॉफ अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि एक शानदार प्रॉपर्टी डील की वजह से चर्चा में हैं. टाइगर ने पुणे के हड़पसर इलाके में स्थित अपना अपार्टमेंट 8.87 करोड़ में बेच दिया है. दिलचस्प बात यह है कि टाइगर ने यह फ्लैट मार्च 2024 में 7.5 करोड़ में खरीदा था. महज कुछ ही समय में इस डील से  करीब 18.3 फीसदी का मुनाफा कमाया है, जो टाइगर के लिए एक बेहतरीन निवेश साबित हुआ है.

‘जना नायकन’ के लीक होने पर चिरंजीवी को सताई चिंता, सिनेमा को बचाने की लगाई गुहार

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ के लीक होने पर अब मेगास्टार चिरंजीवी का भी गुस्सा फूटा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया. चिरंजीवी ने जोर देकर कहा कि सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि सैकड़ों लोगों की मेहनत और सपनों का निचोड़ है, जिसे पायरेसी के जरिए बर्बाद करना एक बड़ा अपराध है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने दोषियों को सजा दिलाने की मांग की. चिरंजीवी ने फैंस से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि हमें अपने क्रिएटिव काम की सुरक्षा खुद करनी होगी. उन्होंने आखिर में कहा कि पायरेसी खत्म करें औरसिनेमा बचाएं’.

अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ का चला जादू, इतने करोड़ से खुला फिल्म का खाता

अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत आखिरकार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले दिन सम्मानजनक शुरुआत की है. सैकनिल्क के अनुसार, ‘डकैत’ ने ओपनिंग डे पर 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. दिलचस्प बात यह है कि इस कमाई का बड़ा हिस्सा तेलुगु वर्जन से आया है, जबकि हिंदी मार्केट से फिल्म को सिर्फ 12 प्रतिशत बिजनेस मिला है. अदिवी शेष की जबरदस्त एक्टिंग और मृणाल के साथ उनकी केमिस्ट्री चर्चा में है.

रोमांटिक-कॉमेडी से भरपूर है ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर, इस दिन रिलीज होगी मूवी

अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह ट्रेलर एक ऐसी रोमांटिक-कॉमेडी की झलक देता है, जिसमें रिश्तों के इमोशनल ड्रामा के साथ जबरदस्त नोकझोंक और ट्विस्ट्स का तड़का है. छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म फैमिली आउटिंग के लिए एक परफेक्ट पैकेज साबित हो सकती है. यह फिल्म 2020 में आई विक्रांत मैसी और यामी गौतम की ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है. फिल्म में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे और गोविंद नामदेव जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. प्रशांत झा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

‘जन नायकन’ के लीक होने पर फूटा सूर्या का गुस्सा, पायरेसी के खिलाफ खोला मोर्चा

थलापति विजय की फिल्म जन नायकन के ऑनलाइन लीक होने पर अब साउथ सुपरस्टार सूर्या ने रिएक्ट किया है. 9 अप्रैल की रात फिल्म के कुछ फुटेज लीक हुए थे, जिसके बाद खबर आई कि पूरी फिल्म ही पायरेसी का शिकार हो गई है. इस घटना पर दुख जताते हुए सूर्या ने एक्स पर लिखा कि एक पूरी टीम की मेहनत और जुनून का ऐसा हश्र देखना वाकई दिल तोड़ने वाला है. उन्होंने फैंस से ईमानदारी की अपील करते हुए कहा कि प्लीज इस फिल्म को न तो देखें और न ही कहीं शेयर करें. सूर्या ने इसे एक अक्षम्य अपराध बताते हुए पायरेसी की कड़ी निंदा की और फिल्म की टीम के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही.

शाहरुख खान की जगह लेंगे पवन कल्याण? ‘जेलर 2’ में कैमियो को लेकर बड़ा आया बड़ा अपडेट

सुपरस्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है. हाल ही में थलाइवा ने खुद पुष्टि की है कि फिल्म की शूटिंग अब आखिरी दौर में है. इसी बीच, एक बड़ी खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कैमियो रोल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. ताजा खबर है कि मेकर्स ने साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण को एक स्पेशल अपीयरेंस के लिए अप्रोच किया है. दिलचस्प बात यह है कि पहले इसी रोल के लिए बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा था. अगर पवन कल्याण इस प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो रजनीकांत के साथ उन्हें स्क्रीन पर देखना सिनेमा प्रेमियों के लिए किसी बड़े धमाके से कम नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks