April 2, 2026
movies-to-watch-with-girlfriend-or-boyfriend-2026-04-712667c88369a785d00e89f4133c90c9-1200x630.jpg
Spread the love

Last Updated:

पार्टनर के साथ फिल्में देखना भी खास एहसास हो सकता है, बशर्ते आप वह सिनेमा देखें जो आपके मिजाज के हिसाब से फिट बैठे. अगर आपको हल्का-फुल्का माहौल चाहते हैं, तो ’50 फर्स्ट डेट्स’, ‘द प्रपोजल’ और ‘क्रेजी, स्टुपिड, लव’ जैसी रोमांटिक कॉमेडीज देखना बेहतर रहेगा. अगर आपको क्लासिक देखने का मन है, तो ‘नॉटिंग हिल’ और ‘व्हेन हैरी मेट सैली’ सही च्वॉइस हो सकती हैं. अगर इंटेंस इमोशनल ड्रामा देखना चाहते हैं, तो ‘द नोटबुक’ और ‘ए स्टार इज बॉर्न’ सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं.

movies to watch with girlfriend or boyfriend, romantic movies for couples, best couple movies list, movies for date night, 500 Days of Summer, The Notebook, Taken, 500 डेज ऑफ समर, द नोटबुक, टेकन, बेबी ड्राइवर

नई दिल्ली: पार्टनर के साथ फिल्म देखना क्वालिटी टाइम बिताने का एक शानदार तरीका है. अगर आप उलझन में हैं कि क्या देखें, तो ‘500 डेज ऑफ समर’ जैसे मॉडर्न रोमांस या ‘द नोटबुक’ जैसे इमोशनल ड्रामा बेस्ट हैं. वहीं अगर थोड़ा रोमांच चाहिए, तो ‘टेकन’ या ‘बेबी ड्राइवर’ जैसे थ्रिलर भी बढ़िया ऑप्शन हैं.

movies to watch with girlfriend or boyfriend, romantic movies for couples, best couple movies list, movies for date night, 500 Days of Summer, The Notebook, Taken, 500 डेज ऑफ समर, द नोटबुक, टेकन, बेबी ड्राइवर

मूड को हल्का-फुल्का और मजेदार बनाए रखने के लिए कुछ बेहतरीन रोमांटिक कॉमेडी फिल्में हैं. इनमें ’50 फर्स्ट डेट्स’ सबसे खास है, जिसमें आपको गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. यह फिल्म एक ऐसी लड़की की है जो हर दिन अपनी याददाश्त खो देती है और उसका पार्टनर उसे रोज नए सिरे से इंप्रेस करता है.

movies to watch with girlfriend or boyfriend, romantic movies for couples, best couple movies list, movies for date night, 500 Days of Summer, The Notebook, Taken, 500 डेज ऑफ समर, द नोटबुक, टेकन, बेबी ड्राइवर

हंसी-मजाक के लिए ‘द प्रपोजल’ भी एक जबरदस्त चॉइस है. इसमें एक नकली सगाई की बड़ी ही चुटीली और मजेदार कहानी दिखाई गई है. सैंड्रा बुलक और रयान रेनॉल्ड्स की केमिस्ट्री आपको शुरू से अंत तक हंसाती रहेगी. यह फिल्म डेट नाइट को यादगार बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

movies to watch with girlfriend or boyfriend, romantic movies for couples, best couple movies list, movies for date night, 500 Days of Summer, The Notebook, Taken, 500 डेज ऑफ समर, द नोटबुक, टेकन, बेबी ड्राइवर

अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसमें प्यार के कई रंग हों, तो ‘क्रेजी, स्टुपिड, लव’ जरूर देखें. इसमें कई अलग-अलग किरदारों की प्रेम भरी कहानियां एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. यह फिल्म जितनी फनी है, उतनी ही दिल को छू लेने वाली भी है, जो आपके मूड को एकदम फ्रेश कर देगी.

movies to watch with girlfriend or boyfriend, romantic movies for couples, best couple movies list, movies for date night, 500 Days of Summer, The Notebook, Taken, 500 डेज ऑफ समर, द नोटबुक, टेकन, बेबी ड्राइवर

क्लासिक और सुकून देने वाली फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘नॉटिंग हिल’ और ‘व्हेन हैरी मेट सैली’ से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. ‘नॉटिंग हिल’ एक मामूली लड़के और एक मशहूर स्टार की प्यारी सी दास्तान है. वहीं ‘व्हेन हैरी मेट सैली’ अपनी बेहतरीन कहानी के लिए मशहूर है, जो दोस्ती और प्यार के कई रंग दिखाती है.

movies to watch with girlfriend or boyfriend, romantic movies for couples, best couple movies list, movies for date night, 500 Days of Summer, The Notebook, Taken, 500 डेज ऑफ समर, द नोटबुक, टेकन, बेबी ड्राइवर

कपल जो इमोशंस की गहराई में डूबना चाहते हैं, उनके लिए ‘द नोटबुक’ एक सदाबहार फिल्म है. यह एक ऐसा इमोशनल ड्रामा है जिसे कपल सालों से पसंद करते आ रहे हैं. इसकी कहानी इतनी सच्ची और गहरी है कि यह आपकी आंखों में आंसू भी ला सकती है और दिल में प्यार भी भर देगी.

movies to watch with girlfriend or boyfriend, romantic movies for couples, best couple movies list, movies for date night, 500 Days of Summer, The Notebook, Taken, 500 डेज ऑफ समर, द नोटबुक, टेकन, बेबी ड्राइवर

कुछ अलग और हटकर देखने का मन हो, तो ‘इटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’ एक मास्टरपीस है. यह फिल्म यादों और प्यार के उलझे हुए रिश्तों को एक अनोखे अंदाज में पेश करती है. इसे देखने के बाद, आप यकीनन काफी देर तक इसके बारे में सोचते रह जाएंगे और आपस में चर्चा करेंगे.

movies to watch with girlfriend or boyfriend, romantic movies for couples, best couple movies list, movies for date night, 500 Days of Summer, The Notebook, Taken, 500 डेज ऑफ समर, द नोटबुक, टेकन, बेबी ड्राइवर

अगर आपको म्यूजिक और इंटेंसिटी पसंद है, तो ‘ए स्टार इज बॉर्न’ और ‘ऑल द ब्राइट प्लेसेस’ को अपनी लिस्ट में शामिल करें. ‘ए स्टार इज बॉर्न’ एक म्यूजिकल सफर है जिसमें प्यार और करियर का टकराव है. वहीं ‘ऑल द ब्राइट प्लेसेस’ एक बेहद इमोशनल कहानी है जो आपको रिश्तों की अहमियत समझाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks