February 23, 2026
meenakshi-2025-11-da5979567822ce7651f93d01f8e4568f-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

साल 1993 में सिनेमाघरों में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसकी बदौलत मीनाक्षी शेषाद्रि को बॉलीवुड का चमकता सितारा बना दिया. फिल्म थी ‘दामिनी’. आज की जन्मदिन विशेष सीरीज में हम मीनाक्षी शेषाद्रि से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे. फिल्म के एक सीन में जब दामिनी (मीनाक्षी) न्याय के लिए लड़ते-लड़ते थक जाती हैं और कोर्टरूम में जज के सामने खड़ी होकर अपनी हताशा को चीख में बदल देती है तो दर्शक हक्का-बक्का रह जाते हैं.

उस एक सीन में मीनाक्षी ने जो आक्रोश, लाचारी और बेबाकी भरी थी, वह आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार सीन में गिना जाता है. इस फिल्म के बाद मीनाक्षी की पहचान सिर्फ उनकी खूबसूरती या नृत्य कला से नहीं, बल्कि उनकी दमदार अभिनय क्षमता से होने लगी.

फिल्म ‘दामिनी’ एक ऐसा मील का पत्थर साबित हुई, जिसने उन्हें करियर की बुलंदियों पर पहुंचा दिया. एक्ट्रेस ने राजेश खन्ना, सनी देओल, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर समेत लगभग सभी टॉप एक्टर्स संग काम किया था. अपनी फिल्मों के साथ ही वो अपनी निजी जिंदगी के चलते भी सुर्खियों में रहीं. एक्ट्रेस का नाम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सिंगर के साथ जुड़ा था.(pc igiammeenakshiseshadri)

मीनाक्षी शेषाद्रि और कुमार सानु का अफेयर बॉलीवुड गलियारों के सबसे लोकप्रिय अफेयर्स में से एक था. दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म के सेट से हुई थी, लेकिन उस वक्त कुमार सानु पहले से ही शादीशुदा थे. सिंगर ने दो बार शादी की और इसके बावजूद वो मीनाक्षी को दिल दे बैठे थे. हालांकि दोनों का ये रिश्ता कुछ खास लंबा नहीं चल पाया और उन्होंने अपनी राहें अलग कर ली थीं.(pc igiammeenakshiseshadri)

मीनाक्षी शेषाद्रि का असली नाम शशिकला शेषाद्रि है. उनका जन्म 16 नवंबर 1963 को सिंदरी, बिहार (वर्तमान झारखंड) में हुआ था. मीनाक्षी का बचपन कला और संस्कृति के बीच बीता. वह एक निपुण क्लासिकल डांसर हैं.उन्होंने भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी और ओडिसी क्लासिकल डांस में महारथ हासिल की है.(pc igiammeenakshiseshadri)

जब वह महज 17 साल की थीं, तो उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने उनकी जिंदगी का रुख हमेशा के लिए बदल दिया. साल 1981 में मीनाक्षी ने ‘मिस इंडिया’ का खिताब जीता. इस जीत ने उन्हें एकाएक नेशनल मंच पर ला खड़ा किया. एक डांसर, जिसने अपनी अदा और प्रतिभा से सौंदर्य प्रतियोगिता जीती थी, अब बॉलीवुड की नजरों में आ चुकी थी.(pc igiammeenakshiseshadri)

सुभाष घई जैसे दूरदर्शी फिल्मकार की नजर उन पर पड़ी. हालांकि मीनाक्षी की पहली फिल्म ‘पेंटर बाबू’ (1983) थी, जो कुछ खास नहीं चली, लेकिन उसी साल आई सुभाष घई की एपिक रोमांटिक ड्रामा ‘हीरो’ ने मीनाक्षी की किस्मत का ताला खोल दिया.(pc igiammeenakshiseshadri)

अगले एक दशक तक, मीनाक्षी शेषाद्रि ने उस दौर के हर बड़े सितारे के साथ काम किया. अमिताभ बच्चन के साथ ‘शहंशाह,’ अनिल कपूर के साथ ‘मेरी जंग,’ सनी देओल के साथ ‘घायल’ और फिर कालजयी फिल्म ‘दामिनी.’मीनाक्षी की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि वह ग्लैमर और एक्टिंग के बीच शानदार संतुलन बनाती थीं. एक तरफ उन्होंने ‘हीरो’ में अपनी खूबसूरती का जादू बिखेरा, तो दूसरी तरफ फिल्म ‘घायल’ में भाभी के रोल को बेहद सहजता से निभाया.(pc igiammeenakshiseshadri)

उन्हें अपनी भूमिकाओं में डांस और इमोशंस को बखूबी बैलेंस करने के लिए जाना जाता था. 1995 तक उनका करियर आसमान छू रहा था. मीनाक्षी उस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा डिमांड वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं. लेकिन करियर के पीक पर उन्होंने अपने एक फैसले से सबको हैरान कर दिया था.

अपने करियर की सबसे दमदार फिल्म दामिनी के तुरंत बाद मीनाषी शेषाद्रि ने शादी करने का फैसला किया और वो हमेशा के लिए लाइमलाइट से दूर हो गईं. फिल्म दामिनी के बाद उन्होंने एक निजी समारोह में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली.

मीनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें हमेशा से ही एक निजी और शांत जीवन पसंद था, जो शोहरत और स्टारडम के शोर से दूर हो.शादी के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में बसने का फैसला किया और भारतीय सिनेमा की दुनिया को अलविदा कह दिया.(pc igiammeenakshiseshadri)

आज मीनाक्षी शेषाद्रि अमेरिका के टेक्सास में रहती हैं. उन्होंने वहां भारतीय कल्चरल डांसके प्रचार-प्रसार के लिए अपना डांस स्कूल, ‘चार्म्स् डांस अकादमी’ शुरू किया. वह अब एक स्टार नहीं, बल्कि एक कोच हैं, जो भारतीय संस्कृति की धरोहर नई पीढ़ी को सौंप रही हैं.(pc igiammeenakshiseshadri)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

17 साल में जीता मिस इंडिया, डांस की महारथी, 2 शादी करने वाले स्टार से था अफेयर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks