April 9, 2026
Dhanush-2026-01-5286ff0f24f3942ee6231ef004fabb78-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

ये एक्टर एक से बढ़कर एक फिल्में कर चुका है, जिनको लोगों ने प्यार भी बहुत दिया. लेकिन चर्चाएं हैं कि तलाक के 1 साल बाद अब ये एक्टर भी दिल लगा बैठा हैं और बात शादी तक पहुंच गई है. क्या है मसला और कौन है ये एक्टर चलिए बताते हैं, जिसका दिन खुद से 9 साल छोटी हसीना के लिए एक बार फिर धड़का है…

Superstar father of 2 divorced after 18 years of marriage now relationship with actress 9 years younger His ex father in law is mega superstar named Dhanush

नई दिल्ली. इस बड़े स्टार की पर्सनल लाइफ एक बार फिर सुर्खियों में है. दो बच्चों के पापा बने इस हीरो ने 18 साल की शादी के बाद तलाक लेकर सबको चौंका दिया था. सुपरस्टार ससुराल से जुड़ा यह रिश्ता खत्म होने के बावजूद, वह आज भी अपने बच्चों के लिए पिते के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं. ये एक्टर एक बार सुर्खियों में है. वजह कोई पिल्म नहीं बल्कि लव लाइफ है. खबरें हैं कि इस हीरो को खुद से 9 साल छोटी एक्ट्रेस से प्यार हो गया. अफवाहों का बाजार गर्म हैं लेकिन एक्टर ने चुप्पी साध रखी है.

Dhanush

साउथ से बॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज करने वाले सुपरस्टार धनुष न केवल अपने बेहतरीन एक्टिंग, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. 42 साल का ये एक्टर इन दिनों दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में है.

Dhanush and Aishwaryaa

साल 2004 में धनुष ने साउथ के सुपरस्टार राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या का हाथ थामा और शादी की. इस शादी से दोनों के दो बेटे हुए. यात्रा और राजा… हालांकि, 2022 में 18 साल साथ रहने के बाद दोनों ने अलग होने का ऐलान कर सबको चौंका दिया था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Dhanush

उस समय धनुष ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि यह सफर दोस्त, पति-पत्नी और माता-पिता के तौर पर समझ, तालमेल और विकास से भरा रहा, लेकिन अब दोनों ने अलग रास्ते चुनने का फैसला किया है.

Dhanush, Aishwarya

हालांकि तलाक की घोषणा 2022 में हुई थी, लेकिन 2024 में चेन्नई फैमिली वेलफेयर कोर्ट ने दोनों को आधिकारिक रूप से तलाक दे दिया. सन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने यह फैसला तब सुनाया जब दोनों पक्षों ने साफ कहा कि अब सुलह की कोई संभावना नहीं है.

Dhanush, Aishwarya

इसके बावजूद धनुष और ऐश्वर्या चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में एक-दूसरे के करीब रहते हैं और मिलकर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर बेटों के साथ तस्वीरें और खास पल साझा करते नजर आते हैं.

Mrunal Thakur, Dhanush

तलाक एक साल के बाद धनुष का नाम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ जुड़ने लगा. अगस्त 2025 में मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर पर दोनों की मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दी.

Mrunal Thakur, Dhanush

इससे पहले मृणाल का धनुष की फिल्म तेरे इश्क में की रैप-अप पार्टी में शामिल होना और सोशल मीडिया पर उनकी बहनों को फॉलो करना भी चर्चा का विषय बना.

Dhanush and Mrunal Thakur

हमारी सहयोगी न्यूज18 शोशा से जुड़े एक सूत्र ने 2025 में दावा किया था कि धनुष और मृणाल एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोस्त भी उनके रिश्ते को लेकर काफी पॉजिटिव हैं. सूत्र के मुताबिक, दोनों के विचार और जीवनशैली काफी मिलती-जुलती है. हालांकि, मृणाल ठाकुर ने एक इंटरव्यू में इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि धनुष उनके ‘सिर्फ अच्छे दोस्त’ हैं.

Mrunal Thakur, Dhanush

अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों 14 फरवरी को शादी करने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, इस पर न तो धनुष और न ही मृणाल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि हुई है. ऐसे में फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है या नहीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

2 बच्चों का बाप, 18 साल बाद तलाक, 9 साल छोटी एक्ट्रेस से लड़ा रहा इश्क



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks