April 11, 2026
400ec4cf6b047c3323a3a845281f0c741766682171803975_original.jpg
Spread the love


2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है, जिससे शुभमन गिल का बाहर होना खूब चर्चा में रहा था. अब भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार किया है, जो विश्व कप के असली स्क्वाड में नहीं चुने गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि चोपड़ा ने भी अपने 13 सदस्यीय स्क्वाड से शुभमन गिल को बाहर रखा है. साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए वैकल्पिक प्लेइंग इलेवन भी तैयार की है.

आकाश चोपड़ा ने यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी. आकाश मानते हैं कि गायकवाड़ एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं, दूसरी ओर उनके अनुसार जायसवाल को विस्फोटक बैटिंग करने और फॉर्म में होने के बावजूद टीम से बाहर किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने केएल राहुल का भी चयन किया है, उन्हें भी ओपनिंग के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है.

श्रेयस अय्यर कप्तान, मिडिल ऑर्डर में ये बल्लेबाज

आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया. उन्होंने अपने स्क्वाड में ऋषभ पंत, केएल राहुल और जीतेश शर्मा के रूप में 3 विकेटकीपर बल्लेबाजों को जगह दी है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मिले मौकों को जीतेश ने खूब भुनाया था, फिर भी उन्हें असल वर्ल्ड कप स्क्वाड में स्थान नहीं मिला था. असली वर्ल्ड कप स्क्वाड में बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन और ईशान किशन को चुना गया है. उन्होंने तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर का रोल नितीश कुमार रेड्डी को सौंपा है. उनकी टीम में स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका क्रुणाल पांड्या संभालेंगे.

गेंदबाजों में दिग्गज की करवाई वापसी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वैकल्पिक स्क्वाड में आकाश चोपड़ा ने मुख्य स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल को चुना है, जो अगस्त 2023 के बाद टीम इंडिया के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. वहीं तेज गेंदबाजी के लिए उन्होंने दीपक चाहर और मोहम्मद सिराज के अलावा भुवनेश्वर कुमार का चयन किया है. कुमार ने नाम टी20 में 90 विकेट हैं, लेकिन नवंबर 2022 के बाद वो भारतीय टीम के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेले हैं. वहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी को भी आकाश चोपड़ा ने टीम में जगह दी है.

आकाश चोपड़ा का वैकल्पिक स्क्वाड: यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, जीतेश शर्मा, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार

यह भी पढ़ें:

Year Ender 2025: इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने मचाया धमाल, शुभमन गिल नंबर-1; टॉप-10 में एक पाकिस्तानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks