April 11, 2026
Srileela-2026-01-09c6ce9fba29b9780ed0be33dce1ed62-16x9.jpg
Spread the love


नई दिल्ली. तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा की चमकती दिलकश हसीना श्रीलीला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. महज 24 साल की उम्र में तीन बच्चों को गोद लेने वाली श्रीलीला ने साफ किया है कि वह खुद को ‘पूरी तरह मां’ नहीं मानतीं, लेकिन बच्चों की जिम्मेदारी और उनकी देखभाल को लेकर पूरी तरह सजग हैं.

श्रीलीला एक नहीं बल्कि 3-3 बच्चों को गोद लिया है, जिनकी वह देखभाल करती हैं. हाल ही में उन्होंने गलट्टा प्लस को दिए एक इंटरव्यू में फिल्मी करियर और तीन बच्चों की देखभाल को लेकर बात की.

‘मैं घबरा जाती हूं’

इंटरव्यू में श्रीलीला से जब उनकी फिल्मी करियर और तीन बच्चों की देखभाल के बीच संतुलन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मैं इस बारे में बात करते हुए अक्सर शब्दों की कमी महसूस करती हूं और घबरा जाती हूं. लेकिन उनकी देखभाल का पूरा इंतजाम है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं एक ‘मां’ नहीं हूं, क्योंकि इसके पीछे एक अलग ही कहानी है.’

2022 में दो बच्चों को लिया गोद

श्रीलीला ने बताया कि यह सफर उनकी पहली कन्नड़ फिल्म ‘किस’ (2019) के दौरान शुरू हुआ, जब डायरेक्टर ने उन्हें एक आश्रम ले गए. उन्होंने साल 2022 में, मात्र 21 साल की उम्र में, आश्रम से दो दिव्यांग बच्चों गुरु और शोभिता को गोद लिया. पिछले साल उन्होंने एक नन्ही बच्ची को भी गोद लिया. श्रीलीला ने बताया कि बच्चे आश्रम में ही रहते हैं, वह उनसे फोन पर बात करती हैं और उनसे मिलने जाती रहती हैं.’

‘मैं मां जैसी मां नहीं हूं’

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि यह बात लंबे समय तक गुप्त रही, लेकिन संस्था ने उनसे इसे सार्वजनिक करने को कहा ताकि और लोग प्रेरित हों. उनका कहना था, ‘मैं किसी क्रेडिट की इच्छुक नहीं, बस चाहती हूं कि लोग इस दिशा में सोचना शुरू करें. श्रीलीला ने ये भी कहा कि वह चाहती हैं कि बच्चे उनके साथ रहें, लेकिन फिलहाल ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा, ‘जब इस बारे में बात करती हूं तो शब्द कम पड़ जाते हैं और घबराहट होती है। लेकिन सब संभाला हुआ है’. साथ ही जोड़ा, ‘मैं मां जैसी मां नहीं हूं क्योंकि इसके पीछे पूरी अलग कहानी है.

‘पराशक्ति’ में नजर आएंगी श्रीलीला

श्रीलीला न केवल एक्टिंग में माहिर हैं, बल्कि वह प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर भी हैं और 2021 में एमबीबीएस की डिग्री पूरी की है.  उनका करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है. 2025 में ‘गुंटूर कारम’ और ‘पुष्पा 2: द रूल’ के स्पेशल सॉन्ग ‘किसिक’ में नजर आईं. 2025 ‘रॉबिनहुड’, ‘जूनियर’ और ‘मास जथारा’ जैसी फिल्में रिलीज हुईं. अब वह तमिल डेब्यू ‘पराशक्ति’ में शिवकार्तिकेयन के साथ नजर आएंगी, जो पोंगल पर रिलीज होगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks