March 13, 2026
Janhvi-Kapoor-5-2026-03-0ac000c1a0cb1d74bc39ce8ad86faedd-1200x630.jpg
Spread the love


Last Updated:


अपने 29वें जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं. उन्होंने वीआईपी दर्शन लेने के बजाय पारंपरिक आस्था का रास्ता चुना और अलिपिरी मार्ग से करीब 11 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए लगभग 3550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान बालाजी के दर्शन किए. सादगी भरे अंदाज में की गई इस कठिन यात्रा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

29वें बर्थडे पर तिरुपति बालाजी पहुंचीं जाह्नवी कपूर, चढ़ीं 3550 सीढ़ियांZoom

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं. फोटो साभार-@janhvikapoor/Instagram

नई दिल्ली. श्रीदेवी और बोनी कपूर का लाड़ली जाह्नवी कपूर आज 29 साल की हो गई है. उन्होंने पना 29वां जन्मदिन बेहद खास और स्पिरिचुअल अंदाज में मनाया. जाह्नवी का भगवान पर काफी विश्वास हैं. अपने खास दिन को उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) में मनाया. सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने वीआईपी दर्शन छोड़ मंदिर तक पहुंचने के लिए ऐतिहासिक अलिपिरी मार्ग से पैदल यात्रा करते हुए करीब 3550 सीढ़ियां चढ़ीं. उनकी इस भक्ति और सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही है.

जाह्नवी कपूर बुधवार रात ही तिरुपति पहुंच गई थीं. उन्होंने सबसे पहले अलिपिरी में स्थित पादला मंडपम में पूजा-अर्चना की. यह रास्ता तिरुपति से तिरुमला तक जाने वाला एक पारंपरिक तीर्थ मार्ग है, जिसे हजारों श्रद्धालु हर साल भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन के लिए पैदल तय करते हैं.

3,550 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं मंदिर, लिया आशीर्वाद

उन्होंने करीब 11 किलोमीटर लंबे यानी 3,550 सीढ़ियों की कठिन पैदल मार्ग पर चढ़ाई शुरू कर दी और पूरे समर्पण के साथ यह यात्रा पूरी की. इस दौरान वह बेहद साधारण लुक में नजर आईं. उन्होंने सफेद रंग का फ्लोरल कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था और बिना किसी ग्लैमर के भक्तों के बीच दिखाई दीं. चढ़ाई के दौरान कई श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान लिया.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks