नई दिल्ली: साल 2009 की म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तुम मिले’ का गाना ‘तू ही हकीकत’ आज भी लोगों का पसंदीदा है, जिसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया था. ‘तू ही हकीकत’ गाने को जावेद अली ने अपनी आवाज दी है और बोल सैय्यद कादरी ने लिखे हैं. फिल्म का निर्देशन कुणाल देशमुख ने किया है और महेश भट्ट ने इसे प्रोड्यूस किया है. फिल्म 2005 में मुंबई में आई भीषण बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी एक प्रेम कहानी है. आपदा के दौरान दो पुराने प्रेमी, इमरान हाशमी और सोहा अली खान फिर से मिलते हैं और कहानी शुरू होती है. फिल्म में इमरान हाशमी एक कलाकार की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की कहानी फ्लैशबैक में चलती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
