Last Updated:
Guess The Hero: हम जिस फिल्म स्टार की बात कर रहे हैं, उनका भतीजा आज एक ग्लोबल स्टार है. उन्होंने 56 साल की आयु में 28 साल की लड़की से शादी की थी. उन्होंने सिनेमा जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई. सिनेमा के बाद राजनीति में भी खूब नाम कमाया. आपने पहचाना?

नई दिल्ली: आजकल सिनेमा जगत में बड़ी उम्र के सितारे अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ इश्क फरमा रहे हैं. सिनेमा में यह ट्रेंड लोगों को शुरू में अजीब लगा था, लेकिन अब वह इसके साथ सहज है. 40 साल के रणवीर सिंह ने हिंदी फिल्म ‘धुरंधर’ में 20 साल छोटी सारा अर्जुन के साथ रोमांस किया. हालांकि यह सिर्फ अभिनय है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी खूब आलोचना हो रही है.

उम्र सिर्फ एक नंबर है. कुछ सिने प्रेमियों के लिए अभिनय और आपसी तालमेल और केमिस्ट्री ही सबकुछ है. फिर प्यार के आगे किसका बस चलता है. इसी नजरिये से देखें, तो एक एक्टर का 28 साल छोटी लड़की से शादी करने का फैसला सही था.

हम एक्टर कृष्णम राजू की बात कर रहे हैं, जिन्होंने तेलुगु में 200 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय करके फैंस के बीच एक अलग पहचान बनाई थी. उन्होंने 1966 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘शिलाका कोरिनका’ से सिनेमा जगत में कदम रखा. 82 साल की उम्र तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी फिल्म प्रभास स्टारार ‘राधे श्याम’ थी, जो 2022 में रिलीज हुई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साल 2022 में कृष्णम राजू का निधन हो गया. वे अभिनेता प्रभास के चाचा थे और उन्होंने प्रभास की कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया था. अभिनेता और फिल्ममेकर कृष्णम राजू बाद में भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने लोकसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री के रूप में काम करके राजनीति में भी खास पहचान बनाई.

रेबेल स्टार के नाम से मशहूर कृष्णम राजू की पहली शादी सीता देवी से हुई थी. हालांकि, खराब सेहत के कारण उनका असमय निधन हो गया. इस घटना का उनके जीवन पर गहरा असर पड़ा.

कृष्णम राजू ने काफी वक्त बाद दोबारा शादी की. उनकी दूसरी पत्नी श्यामला देवी थीं. उस समय कृष्णम राजू 56 साल के थे और श्यामला देवी सिर्फ 28 वर्ष की थीं. यानी दोनों के बीच लगभग 28 साल का अंतर था. उस समय इस बात पर ज्यादा चर्चा नहीं हुई, क्योंकि उस दौर के समाज में निजी जीवन में आपसी समझ और सम्मान को अहम माना जाता था.

कृष्णम राजू और श्यामला देवी की मैरिड लाइफ बहुत सुखद रही. उनकी तीन बेटियां थीं. कृष्णम राजू हमेशा पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता देते थे. अपने फिल्मी और राजनीतिक करियर के साथ-साथ उन्होंने अपने परिवार को भी संतुलित रूप से आगे बढ़ाया.

कृष्णम राजू के छोटे भाई सूर्यनारायण राजू निर्माता थे. उनके बेटे प्रभास हैं. कृष्णम राजू के उत्तराधिकारी के रूप में टॉलीवुड में एंट्री करने वाले प्रभास धीरे-धीरे ग्लोबल स्टार बन गए. कृष्णम राजू का 2022 में 82 साल की उम्र में निधन हो गया. उनका जाना टॉलीवुड के लिए एक बड़ा नुकसान है.
