April 10, 2026
b2832d23dc1da6ce0c0a5be4dd2659001764516662815143_original.jpg
Spread the love



लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का बल्ला जमकर गरजा है. रविवार को ईशान किशन ने दमदार शतकीय पारी खेली. सिर्फ 50 गेंद में 113 रन बनाकर ईशान ने टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक दी है. ईशान किशन भारत के लिए वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. 

ईशान ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ शतक जड़ा. झारखंड के लिए खेलते हुए ईशान ने 10 चौके और 8 छक्के जड़े. त्रिपुरा ने पहले खेलने के बाद 182 रन बनाए थे. जवाब में झारखंड ने ईशान किशन के मैच विनिंग शतक की बदौलत 15 गेंद शेष रहते दो विकेट पर 185 रन बनाकर जीत दर्ज की. 

ईशान किशन ने अपनी इस पारी से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का प्रयास किया है, जो जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे. किशन को विराट सिंह के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला, जिन्होंने 40 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली.

राजस्थान ने कर्नाटक को 1 रन से हराया

एक अन्य मैच में राजस्थान ने अंतिम लम्हों में धैर्य बरकरार रखते हुए कर्नाटक को बेहद रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाज करते हुए पांच विकेट पर 201 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद कर्नाटक की टीम आठ विकेट पर 200 रन ही बना सकी.

लक्ष्य का पीछा करते हुए कर्नाटक ने शुरुआत में ही कप्तान मयंक अग्रवाल और केएल श्रीजीत के विकेट गंवा दिए, जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 19 रन पर हो गया. देवदत्त पडिक्कल (32) के विकेट के साथ टीम ने 51 रन तक तीन विकेट गंवा दिए. 

करुण नायर (32 गेंद में 51 रन) और आर स्मरण (31 गेंद में नाबाद 48) ने 82 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला. दोनों ने 14.5 ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 133 रन तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद टीम ने करुण, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल और प्रवीण दुबे के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए, जिससे उसका स्कोर 17.3 ओवर में सात विकेट पर 155 रन हो गया.

स्मरण अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे. विद्याधर पाटिल ने आठ गेंद में तीन छक्कों और दो चौकों से 27 रन बनाकर टीम की उम्मीद जगाई, लेकिन कमलेश नागरकोटी (52 रन पर तीन विकेट) ने उन्हें पवेलियन भेज दिया.

कर्नाटक को अंतिम ओवर में 15 रन की जरूरत थी लेकिन विजयकुमार वैशाख के छक्के और स्मरण के चौके के बावजूद टीम एक रन से हार गई. राजस्थान ने इससे पहले दीपक हुड्डा (43), कार्तिक शर्मा (46) और महिपाल लोमरोर (नाबाद 48) की पारियों की बदौलत 200 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया था.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks