Last Updated:
एक्टिंग की दुनिया की सबसे चर्चित एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने करियर की शुरुआत में ही साबित कर दिया था कि वह टॉप एक्ट्रेस बनेंगी. मॉडलिंग से लेकर फिल्मी दुनिया तक उन्होंने अपने टैलेंट के दम पर ये मुकाम हासिल किया है. आज 5 जनवरी को एक्ट्रेस अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अपने अब तक के करियर में उन्होंने कभी भी आमिर खान के साथ काम नहीं किया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की लंबे कद काठी वाली हसीना दीपिका पादुकोण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से की थी. हालांकि इससे पहले वह साउथ में काम कर चुकी थीं. इस फिल्म ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था.

दीपिका पादुकोण ने अपने अब तक के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन साल 2018 में उन्होंने एक ऐसी फिल्म में काम किया था, जिसकी रिलीज से पहले खूब बवाल कटा था.

साल 2018 में आई उनकी फिल्म का नाम है ‘पद्मावत’. इस फिल्म के गाना ‘घूमर’भी खूब विवादों में रहा, क्योंकि राजपूत संगठनों और इतिहासकारों को लगा कि इसमें रानी पद्मावती (दीपिका पादुकोण) के परिधान और नृत्य की प्रस्तुति गलत थी, जिससे राजपूताना संस्कृति और रानी का अपमान हुआ, क्योंकि रानी का पेट दिख रहा था और यह गाना ऐतिहासिक रूप से एक रानी के लिए अनुचित था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इतना ही नहीं इस फिल्म को लेकर भी खूब विवाद हुआ था. भंसाली को तो फिल्म का नाम तक बदलना पड़ा था. कई जगह तो फिल्म की शूटिंग पर भी तोड़फोड़ हुई थी. करण सैना ने भी इस पर विवाद किया था. लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. इडंस्ट्री के हर बड़े स्टार के साथ भी उन्होंने खूब काम किया है. लेकिन आमिर खान के साथ उन्होंने अब तक कोई फिल्म नहीं की है.

साल 2026 भी दीपिका के लिए बेहद खास साबित होने वाला है. इस साल भी उनकी कई फिल्में ऐसी हैं, जिनमें उनका रोल बेहद खास होने वाला है. अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव’ में भी दीपिका पादुकोण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म में दीपिका की छोटी सी झलक दिखाई गई थी, लेकिन दूसरे पार्ट में अभिनेत्री का नया वर्जन देखने को मिल सकता है.

शाहरुख की मचअवेटेड फिल्म ‘पठान-2’ भी साल 2026 में रिलीज होगी और एक बार फिर शाहरुख खान के साथ दीपिका नजर आने वाली हैं. फिल्म के पहले पार्ट में शाहरुख के साथ दीपिका ही थी.

निर्देशक एटली कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट ‘एए22xए6’ में अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं.इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण को साइन किया जा चुका है और फिल्म में जाह्नवी कपूर भी होंगी. यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसके नए नाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी.
