May 28, 2026
dhurandhar-2026-01-73890ebfdc91a35ddb940f1eff5164f5-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. अब तक ये फिल्म कमाई से तहलका मचा चुकी है. रिलीज के बाद से अब तक इस फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को लेकर अब राम गोपाल वर्मा ने बड़ा अपडेट दिया है. उनका कहना है कि ‘धुरंधर 2’ जैसी कोई मल्टीस्टारर फिल्म नहीं होगी.

ख़बरें फटाफट

‘धुरंधर 2’ पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा, तारीफ में पढ़े कसीदेंराम गोपाल वर्मा ने किया खुलासा

नई दिल्ली. ‘धुरंधर 2’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. फिल्म की जबरदस्त कामयाबी को देखते हुए लोग ‘धुरंधर 2’ का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म को लेकर आए दिन कई नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अब राम गोपाल वर्मा ने भी नया हिंट दिया है.

वैसे ही ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती ही जा रही है. दूसरा अब फिल्म के सीक्वल धुरंधर 2 को लेकर रामगोपाल वर्मा के बयान ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है. निर्देशक आदित्य धर ने हाल ही में संकेत दिया था कि वह सीक्वल के ट्रेलर पर काम कर रहे हैं. अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी इस पर हिंट दिया है.

वायरल हो रहा राम गोपाल वर्मा का पोस्ट

रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर दर्शकों के जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. फिल्म रिलीज के इतने दिनों बाद भी कमाई कर रही हैं. अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी खबरें सामने आ रही है. हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म साबित होने वाली है. इस फिल्म के सभी किरदार सुपरस्टार बन चुके हैं.

वायरल हो रही पोस्ट

अक्षय खन्ना को लेकर किया खुलासा

फिल्म में अक्षय खन्ना के रोल ने तो तहलका ही मचा दिया था. कुछ समय से खबरें आम हो रही हैं कि अक्षय खन्ना धुरंधर 2 के लिए दोबारा शूटिंग कर रहे हैं. लेकिन प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने खुलासा किया है कि अक्षय खन्ना अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुके हैं. अब पार्ट 2 में उनका काम सिर्फ अहम फ्लैशबैक सीन तक सीमित है, बाकी सब पहले ही शूट किया जा चुका है. उन्हें लेकर अब तक कोई नए सीन को लेकर शूट नहीं किया गया है.

बता दें कि आदित्य धर की धुरंधर की अपार सफलता के बाद फिल्म के सीक्वल को लेकर भी खूब खबरें वायरल हो रही हैं. मेकर्स इस चीज को ध्यान में रखते हुए हर कदम सोच समझकर उठा रहे हैं. लेकिन फैंस की फिल्म के पार्ट 2 पर कड़ी नजरें बनाए हुए हैं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

homeentertainment

‘धुरंधर 2’ पर राम गोपाल वर्मा का बड़ा दावा, तारीफ में पढ़े कसीदें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks