May 26, 2026
1769229860_image-1600x900-7-2026-01-6cc78333bc1908117dd8c14a2a90420e-16x9.png
Spread the love

Last Updated:

आदर्श गौरव जल्द ही ‘तू या मैं’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो शनाया कपूर के साथ नजर आने वाले हैं. एक्टर की अपकमिंग फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. अपनी अलग पहचान और दमदार अभिनय के लिए जाने जाने वाले आदर्श आज भारतीय सिनेमा के उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में देश और दुनिया दोनों जगह अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है.

आदर्श गौरव भगवतुला का जन्म 8 जुलाई 1994 को झारखंड के जमशेदपुर में एक तेलुगू भाषी परिवार में हुआ था. बचपन के शुरुआती साल उन्होंने मुंबई में बिताए. यहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और नर्सी मोंजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया.

अभिनय के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मुंबई स्थित द ड्रामा स्कूल से प्रोफेशनल एक्टिंग ट्रेनिंग ली.अभिनय के साथ-साथ आदर्श का झुकाव संगीत की ओर भी रहा है. उन्होंने लगभग दस वर्षों तक हिंदुस्तानी म्यूजिक की ट्रेनिंग ली थी.

स्कूल और कॉलेज के दिनों में वे प्रोग्रेसिव मेटल बैंड्स से भी जुड़े रहे और लीड सिंगर के तौर पर परफॉर्म करते थे. कला के इन दोनों रूपों से जुड़ाव ने उनकी रचनात्मक सोच को गहराई दी और एक संवेदनशील अभिनेता के रूप में उन्हें तैयार किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आदर्श का अभिनय सफर छोटे बजट की हिंदी फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स से शुरू हुआ, जहां उन्होंने धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई. असली पहचान उन्हें नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ (2021) से मिली. इस फिल्म में उन्होंने बलराम हलवाई का किरदार निभाया, जो सामाजिक असमानताओं से जूझता एक ड्राइवर है.

 इस रोल ने न सिर्फ उनकी जिंदगी बदली, बल्कि उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान दिलाई. इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें बाफ्टा (BAFTA) अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर और इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड में बेस्ट मेल लीड के लिए नॉमिनेशन मिला. इससे वे उन चुनिंदा भारतीय कलाकारों में शामिल हो गए जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली.

उनके करियर का एक और अहम पड़ाव रहा एप्पल टीवी+ की एंथोलॉजी सीरीज ‘एक्सट्रापोलेशंस’ (2023), जिसमें उन्होंने मेरिल स्ट्रीप और किट हैरिंगटन जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ काम किया. ऐसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके बढ़ते कद और ग्लोबल टैलेंट के रूप में उनकी पहचान को और मजबूत करता है.

भारत में भी आदर्श कई लोकप्रिय और चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे हैं. कॉमेडी सीरीज ‘हॉस्टल डेज़’ (2019-2021) ने उन्हें युवाओं के बीच खास पहचान दिलाई. इसके अलावा नेटफ्लिक्स की थ्रिलर ‘गन्स एंड गुलाब्स’ (2023) और फिल्म ‘खो गए हम कहां’ (2023) में उनके अभिनय को खूब सराहा गया

2025 में रिलीज हुई ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ में आदर्श ने लीड रोल निभाया. रीमा कागती के निर्देशन में बनी यह फिल्म मालेगांव के शौकिया फिल्ममेकर्स की सच्ची कहानी से प्रेरित थी. सीमित संसाधनों में सिनेमा बनाने के जुनून को इस फिल्म ने दिल से सेलिब्रेट किया और आदर्श का जमीनी अभिनय फिल्म की जान बन गया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

प्रियंका चोपड़ा का को-स्टार, निभा चुका शाहरुख खान के बचपन का रोल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks