May 30, 2026
22-2026-01-0ec6072b0f8a40d149084327c743c710-3x2.jpg
Spread the love


homevideos

देशभक्ति का जादुई तराना, जिसे सुन गर्व से ऊंचा हो जाता है सीना, कालजयी है गीत

 

arw img

नई दिल्ली. साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म रोजा का ‘भारत हमको जान से प्यारा है’ सिर्फ एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए एक भावना है. अरविंद स्वामी और मधू के इस गाने को जब एआर रहमान ने कंपोज किया था, तो उन्होंने देशभक्ति के संगीत को एक बिल्कुल नई पहचान दी थी. हरिहरन की रेशमी और जादुई आवाज ने इस गाने में ऐसी रूह फूंकी कि आज दशकों बाद भी इसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी और गहराई है. इसके बोल पीके मिश्रा ने लिखे हैं जो याद दिलाते हैं कि असली ताकत एकता और भाईचारे में है. यह गाना हमें सिखाता है कि जाति-पाति और भेदभाव को भूलकर हम सबको एक होकर रहना चाहिए, क्योंकि हम पहले हिंदुस्तानी हैं. गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस, इस गाने की धुन बजते ही मन में अपने देश के प्रति सम्मान और गर्व भर आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks