Last Updated:
रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद फिल्म फिलहाल होल्ड पर चली गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्देशक फरहान अख्तर अब कास्टिंग को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहते और उन्होंने अपना फोकस लंबे समय से अटकी फिल्म ‘जी ले जरा’ पर शिफ्ट कर दिया है. इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. स्क्रिप्ट तैयार है, बस एक्ट्रेसेस की डेट्स मिलने का इंतजार है.
फरहान अख्तर फिल्म ‘जी ले जरा’ पर काम शुरु करने वाले हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर मानते हैं कि ‘डॉन’ जैसी आइकॉनिक फ्रेंचाइजी के लिए सही चेहरे का चुनाव सबसे अहम है. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, फरहान के लिए डॉन 3 की कास्टिंग बेहद महत्वपूर्ण है.
‘जी ले जरा’ क्यों बनी पहली प्राथमिकता?
सूत्रों के मुताबिक, ‘डॉन 3’ के कास्टिंग स्टेज पर अटके होने के चलते फरहान को लगा कि यही सही वक्त है ‘जी ले जरा’ को फिर से ट्रैक पर लाना चाहिए. यह फिल्म उनके लिए हमेशा से खास रही है. एक अन्य सूत्र ने बताया, ‘जी ले जरा फरहान के दिल के बहुत करीब है. डॉन 3 में वक्त लगने के कारण उन्होंने ओरिजिनल टीम के साथ दोबारा बातचीत शुरू कर दी है और फिल्म को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.’ इस रोड-ट्रिप ड्रामा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म की घोषणा 2021 में हुई थी, लेकिन इसके बाद लंबे समय तक कोई अपडेट सामने नहीं आया.
देरी की असली वजह क्या है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘जी ले जरा’ की स्क्रिप्ट पहले ही फाइनल हो चुकी है, लेकिन फिल्म में देरी की सबसे बड़ी वजह तीनों एक्ट्रेसेस की डेट्स का मेल न खाना रहा है. सूत्रों का कहना है कि अगर सब कुछ सही रहा तो फिल्म 2026 की दूसरी छमाही में फ्लोर पर जा सकती है. सूत्र ने बताया कि क्रिएटिव तौर पर सब कुछ तैयार है. अब सिर्फ डेट्स मैनेज करने की चुनौती है. फरहान ने तीनों हसीनाओं से बातचीत शुरू कर दी है और उन्हें उम्मीद है कि एक कॉमन विंडो मिल जाएगी.
रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ क्यों छोड़ी?
रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ छोड़ने की वजह उनकी बदलती प्राथमिकताएं हैं. ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रणवीर अब संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे निर्देशकों के साथ काम करने के इच्छुक हैं. इसके अलावा, वह लगातार गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते, क्योंकि ‘धुरंधर’ पहले ही उन्हें उस स्पेस में स्थापित कर चुकी है.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
