April 13, 2026
the-50-promo-2026-02-fad97a2d2221c0405848b7df3c4fc34b-16x9.jpg
Spread the love


Last Updated:

रियलिटी शो ‘द 50’ के नए प्रोमो में रजत दलाल, दिग्विजय सिंह राठी को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. इस पर ‘स्प्लिट्सविला’ फेम कशिश कपूर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे ‘गैरकानूनी’ बताया है. कशिश ने हिंसा की निंदा की और दर्शकों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. यह शो 1 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है. शो को दर्शक जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. प्रोमो वीडियो ने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है.

ख़बरें फटाफट

'दिग्विजय के साथ ऐसी बदसलूकी', 'द 50' में रजत दलाल के थप्पड़ पर भड़कीं कशिशशो ‘द 50’ 1 फरवरी से प्रसारित हो रहा है.

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘द 50’ के ताजा प्रोमो ने इंटरनेट पर विवादों का तूफान खड़ा कर दिया है. प्रोमो में रजत दलाल को दिग्विजय सिंह राठी को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है, जिस पर अब ‘बिग बॉस 18’ और ‘स्प्लिट्सविला 15’ फेम कशिश कपूर ने अपना तीखा रिएक्शन दिया है. कशिश ने इस हिंसक बर्ताव को न सिर्फ अनैतिक, बल्कि पूरी तरह से ‘गैरकानूनी’ बताया है.

कशिश कपूर ने इस घटना पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि किसी भी नेशनल टेलीविजन या पब्लिक मंच पर शारीरिक हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि कोई कंटेस्टेंट कानून और रिजल्ट की परवाह किए बिना कैमरे के सामने ऐसा एक्शन कैसे कर सकता है. कशिश ने इस बात पर भी जोर दिया कि दिग्विजय के साथ इस तरह की बदसलूकी यह पहली बार नहीं है. उनके मुताबिक, यह तीसरी बार है जब दिग्विजय को इस तरह के हालात का सामना करना पड़ा है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks